फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न चाबी का झंझट, न चार्जिंग की टेंशन: आ गया एथर का स्मार्ट स्कूटर, 200 किमी रेंज वाले कोनार्क की कितनी है कीमत?

Wed, 30 Sep 2026 10:51 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एथर एनर्जी ने बंगलूरू में आयोजित अपने चौथे कम्युनिटी डे पर नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कोणार्क पेश किया है। 200 किमी तक की रेंज, दस साल की बैटरी वारंटी और बिना चाबी के अनलॉक होने वाले स्मार्ट फीचर्स से लैस इस स्कूटर में और क्या खास है? इसकी कीमत कितनी है और इसमें कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं? आइए जानते हैं कोणार्क की पूरी डिटेल।
 
विज्ञापन
1 of 4
नया और स्मार्ट एथर कोनार्क - फोटो : atherenergy
इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एथर एनर्जी ने नया काेनार्क लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बंगलूरू में आयोजित अपने चौथे एथर कम्यूनिटी डे पर पेश किया है। यह कंपनी के नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसे खास तौर पर रोजमर्रा के इस्तेमाल, आरामदायक राइड और आसान ओनरशिप को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
काेनार्क की सबसे खास बात इसकी लंबी रेंज के साथ मिलने वाली प्रैक्टिकल खूबियां हैं। कंपनी के अनुसार, इसके टॉप वर्जन में 200 किमी तक की आईडीसी रेंज, 31 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज और लंबी बैटरी वारंटी मिलती है।

कितनी है नइ स्मार्ट स्कूटर की कीमत?
एथर कोनार्क की शुरुआती कीमत करीब 99,999 एक्स-शोरूम रखी गई है। यह कीमत 100 किमी IDC रेंज वाले कोनार्क एस वेरिएंट के लिए है। 125 किमी वर्जन की कीमत ₹1,21,999 और 161 किमी वर्जन की कीमत 1,44,999 बताई गई है। ये कीमतें बेंगलुरु की एक्स-शोरूम कीमतों के आधार पर हैं। कंपनी ने इसे एस और जेड लाइन में कुल छह वैरिएंट में पेश किया है। हालांकि, सभी वैरिएंट की कीमतें एक साथ घोषित नहीं की गई हैं।

छह वैरिएंट, 200 किमी तक की रेंज
एथर कोनार्क को कुल छह वेरिएंट्स में दो मुख्य लाइन्स (एस लाइन और जेड लाइन) के तहत बाजार में उतारा गया है...
  • एस लाइन (4 वेरिएंट्स): आईडीसी रेंज क्रमश: 100 किमी, 125 किमी, 161 किमी और 200 किमी।
  • जेड लाइन(2 वेरिएंट्स): आईडीसी रेंज क्रमश: 125 किमी और 161 किमी।
  • इस तरह कंपनी कुल छह वैरिएंट पेश कर रही है। 200 किमी रेंज वाला मॉडल इस लाइनअप का सबसे लंबी रेंज वाला वर्जन है।
विज्ञापन

2 of 4
नया और स्मार्ट एथर कोनार्क - फोटो : atherenergy
कितने साल की वारंटी के साथ आया है यह स्कूटर?
कंपनी के अनुसार कोनार्क में  फिफ्थ जनरेशन बेडरॉक बैटरी दी गई है। कंपनी इस बैटरी पर दस साल या 1,00,000 किलोमीटर, जो भी पहले हो, की वारंटी दे रही है। लंबी बैटरी वारंटी का मकसद ई-स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों की सबसे बड़ी चिंताओं में से एक यानी बैटरी की लंबी उम्र और ओनरशिप कॉस्ट को कम करना है।

चाबी निकालने की जरूरत नहीं
यह खूबी इसे सबसे खास बनाती है। कोनार्क में कंपनी ने मैजिककी फीचर दिया है। जिसकी मदद से राइडर जेब से चाबी निकाले बिना ही स्कूटर को वेक और अनलॉक कर सकता है। राइडर स्कूटर से दूर जाता है तो यह अपने आप लॉक भी हो सकता है। इसके की-फॉब में पिंग फंक्शन दिया गया है, जिसकी मदद से करीब 30 मीटर दूर से स्कूटर को साउंड और लाइट रिस्पॉन्स के जरिए खोजा जा सकता है।

बिना हाथ लगाए खुलेगा स्टोरेज
इतना ही नहीं इसमें ऑटो पॉप  फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से स्टोरेज को बिना हाथ लगाए खोला जा सकता है। कोनार्क में 31 लीटर का अंडरसीट बूट स्पेस मिलता है। इससे रोजमर्रा के सामान को रखने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है।

साल में सिर्फ एक बार सर्विसिंग
अन्य खासियत की बात करें तो एथर ने कोनार्क को आसान ओनरशिप को ध्यान में रखकर तैयार किया है। कंपनी के अनुसार, इसमें साल में सिर्फ एक बार सर्विसिंग की जरूरत होगी। इसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक स्कूटर के नियमित मेंटेनेंस को आसान बनाना और ग्राहकों के सर्विसिंग से जुड़े समय व खर्च को कम करना है। कंपनी ने ईएल प्लेटफॉर्म को भी सर्विसेबिलिटी और स्केल को ध्यान में रखकर विकसित किया है।
विज्ञापन

3 of 4
नया और स्मार्ट एथर कोनार्क - फोटो : atherenergy
राइड और सेफ्टी के लिए कई फीचर्स
  • इतना ही नहीं, इसमें राइडर की सुरक्षा के लिए भी कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। जैसे कि ऑटो होल्ड, फॉलसेफ, एयरवॉक, मैजिक ट्विस्ट, पार्क असिस्ट, रिवर्स मोडद्ध इन फीचर्स का उद्देश्य स्कूटर को चलाने के साथ-साथ पार्किंग और कम स्पीड पर इसे संभालना आसान बनाना है।
  • इसके साथ ही कंपनी ने इसमें राइड कंफर्ट और स्टेबिलिटी पर भी ध्यान दिया है। यह स्कूटर नए EL प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसे सुरक्षा, सर्विसेबिलिटी और बड़े पैमाने पर इस्तेमाल को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। कंपनी का दावा है कि कोनार्क ग्राहकों को राइड, कम्फर्ट, रेंज, ड्यूरेबिलिटी और Ease of Ownership का बेहतर अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर में भी बढ़ रही ईवी की मांग
लॉन्च के अवसर पर एथर एनर्जी के चीफ बिजनेस ऑफिसर रवनीत एस फोकेला ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है। उनके अनुसार, इस क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की दर में 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
यह बयान कंपनी की ओर से दिया गया है और इसी बढ़ती मांग को देखते हुए कोनार्क जैसे ज्यादा प्रैक्टिकल और बड़े ग्राहक वर्ग को ध्यान में रखकर बनाए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के लिए महत्वपूर्ण हो जाते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
नया और स्मार्ट एथर कोनार्क - फोटो : atherenergy
कंपनी का क्या कहना है?
  • एथर कोनार्क के को-फाउंडर और सीईओ तरुण मेहता ने बताया कि काेनार्क को ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी का फोकस सिर्फ रेंज बढ़ाने पर नहीं, बल्कि राइड, कम्फर्ट, ड्यूरेबिलिटी और आसान ओनरशिप पर भी है।
  • काेनार्क  के जरिए एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर को ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने और अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को व्यापक बनाने की कोशिश कर रही है। कंपनी के नए EL प्लेटफॉर्म को भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल और आसान सर्विसिंग के लिए विकसित किया गया है।
कब से शुरू होगी डिलीवरी?
एथर कोनार्क की डिलीवरी कुछ शहरों में शुरू हो गई है। हालांकि, सभी छह वैरिएंट की उपलब्धता और डिलीवरी एक साथ शुरू नहीं हुई है। कंपनी ने इनके रोलआउट को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें