फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की पहली Maruti 800 कार हो गई फिर से ‘जवान’, नया लुक देख कर हो जाएंगे हैरान!

Mon, 06 Jan 2020 02:21 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
first maruti 800 car owner harpal singh - फोटो : Social Media
मारुति की पहली कार अब फिर से सड़कों पर दौड़ने के लिए तैयार है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी पहली कार 14 दिसंबर, 1983 को लॉन्च की थी। पहली कार मारुति 800 थी, जो इंडियन एयरलाइन के कर्मचारी हरपाल सिंह ने खरीदी थी। खुद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस कार की चाबी उन्हें सौंपी थी। लेकिन बीतते वक्त के साथ कार में खराबी आती गई और कार ‘कबाड़’  में तब्दील हो गई।
 
विज्ञापन

2 of 6
first maruti 800 abandoned - फोटो : Team BHP

पहले खरीदार की मौत के बाद हुई ‘लावारिस’

पहली Maruti 800 SS80 दशकों तक हरपाल सिंह के पास रही, कार का नंबर था DIA 6479, उस समय इस कार की कीमत थी 47,500 रुपये। हालांकि बाद में जब कार खराब हालात में पहुंच गई, तब भी इसे कद्रदानों की कोई कमी नहीं रही। उस दौरान भी लोगों ने हरपाल सिंह को लाख रुपये से ज्यादा की रकम में खरीदने की पेशकश की। 2010 में हरपाल सिंह की मौत के बाद यह कार बिल्कुल लावारिस सी हो गई। एक कंपनी एजीएम टेक्नोलॉजीज ने इस कार को फिर से रीस्टोरेशन करने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन

3 of 6
Maruti 800 Rear Restoration - फोटो : Turbo Xtreme Youtube Channel

रेट्रो मोड में रीस्टोर

वहीं कार अब पूरी तरह से रीस्टोर हो चुकी है। कार कस्टाइमाइजेशन कंपनी एजीएम टेक्नोलॉजीज ने कार को पूरी तरह से रेट्रो मोड में रीस्टोर किया है। जहां पहले ऑरिजनल कार सफेद रंग की थी, लेकिन अब इस कार को नए क्लासिक लाल रंग का कलेवर दिया गया है। कार को अंदर और बाहर दोनों तरफ से पूरी तरह से बदल दिया गया है।

4 of 6
Maruti 800 Front - फोटो : Turbo Xtreme Youtube Channel

आइकॉनिक लुक बरकरार

रीस्टोरेशन कंपनी ने कार के एक्सटीरियर को इस तरह से डिजाइन किया है कि कार का आइकॉनिक लुक भी बरकरार रहे और वह दिखने में मॉडर्न भी लगे। कार में सामने की तरफ हेला के प्रोजेक्टर हेडलैंप्स लगाए गए हैं। साथ ही, कंपनी ने हेडलैंप की हाउसिंग में ही डीआरएल और टर्न इंडीकेटर भी दिए हैं। कंपनी ने पुरानी ग्रिल की जगह नई ग्रिल लगाई है।
 
विज्ञापन

5 of 6
Maruti 800 Dashboard - फोटो : Turbo Xtreme Youtube Channel

पहली बार पॉवर स्टीयरिंग और ब्रेक्स

साथ ही मेटल बंपर को मैट फिनिश दी गई है, वहीं स्पोर्टी लुक देने के लिए बंपर के नीचे एक्सटेंशन दिया गया है। 12 इंच के ट्यूबलेस टायर्स के साथ अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं। इंटीरियर की बात करें, तो ऑरिजनल डैशबोर्ड की जगह कार्बन फाइबर फॉक्स कैपिंग दी गई है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी नया है। वहीं सीटों में कुछ बदलाव किया गया है। वहीं इसमें पॉवर स्टीयरिंग और ब्रेक्स दिए गए हैं। पहली मारुति में ये दोनों फीचर नहीं मिलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Maruti 800 Instument cluster - फोटो : Turbo Xtreme Youtube Channel

लागत छह लाख रुपये

नई रीस्टोर मारुति में स्टीरियो, एयर कंडीशनर और 796 सीसी के इंजन में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ ट्रिपल सिलेंडर F8D पेट्रोल इंजन दिया गया है। हालांकि इसमें चार स्पीड वाला ऑरिजनल मैनुअल गियरबॉक्स ही दिया गया है। हालांकि कार की उम्र 36 साल के आसपास हो चुकी है। बावजूद इसके नए लुक से इसकी उम्र का पता ही नहीं चल रहा है। इसका रीस्टोरेशन इतनी सावधानी से किया गया है कि इसकी लागत भी बढ़ गई है। इसकी रीस्टोरेशन लागत तकरीबन छह लाख रुपये आई है।         
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें