फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी Alto पर 35 हजार तक का कैश डिस्काउंट, जानिए अन्य कंपनियों के भी ऑफर

Mon, 11 Sep 2017 11:20 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 5
maruti alto k10
फेस्टिव सीजन को देखते हुए दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी रिटेल सेल बढ़ाने के लिए वाहनों, खासकर पुराने वैरिएंट्स पर डिस्काउंट ऑफर की शुरुआत कर दी है। जानकारों का मानना है कि पिछले साल के फेस्टिव सीजन के मुकाबले इस बार वाहनों पर डिस्काउंट में 5-10 फीसदी का इजाफा हुआ है। फेस्टिव सीजन के तहत मारुति सुजुकी अपनी छोटी कार ऑल्टो पर 30- 35 हजार रुपए का डिस्काउंट दे रही है, वहीं WagonR के अलग-अलग वैरिएंट पर 20-25 हजार रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी स्विफ्ट पर भी 15- 25 हजार रुपए का डिस्काउंट ऑफर है।
विज्ञापन

2 of 5
maruti celerio
मारुति की अन्य कारों पर ऑफर
कंपनी की एक और पॉपुलक कार सेलेरियो पर 20-22 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। कैश डिस्काउंट के अलावा मुफ्त इंश्योरेंस, लॉयल्टी व एक्सचेंज बोनस, सरकारी कर्मचारियों के लिए कम कीमत जैसे फायदे भी दिए जा रहे हैं। मारुति सुजुकी के अलावा, हुंडई, महिंद्रा एंड महिंद्रा और होंडा जैसी कंपनियां भी आकर्षक स्कीम के जरिए ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai Grand i10
हुंडई दे रही ये ऑफर
अलग-अलग शहरों में हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली ग्रैंड i10 पर 50-60 हजार रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
वहीं कंपनी की छोटी कार Eon पर करीब 55-60 हजार रुपए का डिस्काउंट ऑफर है।

4 of 5
होंडा जैज
होंडा दे रही ये ऑफर
जापान की कार निर्माता कंपनी होंडा कम मौकों पर ही डिस्काउंट ऑफर करती है। हालांकि इस बार कंपनी Jazz और Brio जैसी कारों पर 38-40 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tuv 300
महिंद्रा एंड महिंद्रा का ऑफर
महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी कॉम्पेक्ट एसयूवी कार TUV 300 पर 20 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और KUV 100 पर 31-36 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है।
महिंद्रा Bolero पर 60 से 65 हजार रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें