जापानी सुपरबाइक निर्माता कंपनी कावासाकी (Kawasaki) ने भारतीय बाजार में अपनी बेहद लोकप्रिय नेकेड स्ट्रीटफाइटर सुपरबाइक 2027 कावासाकी Z900 (2027 Kawasaki Z900) को नए कॉस्मेटिक अपग्रेड के साथ आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई Z900 की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये बरकरार रखी है। इस अपडेटेड बाइक की डिलीवरी 29 अक्तूबर 2026 से शुरू होने का एलान किया गया है।
कंपनी ने इस नए मॉडल ईयर में बाइक के इंजन, इलेक्ट्रॉनिक्स या चेसिस में बिना कोई बदलाव किए इसे दो नए आकर्षक कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया है।