फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Punch EV: 468km रेंज और BaaS मॉडल के साथ पंच ईवी फेसलिफ्ट लॉन्च,अब बैटरी की टेंशन खत्म, इन कारों से टक्कर

Fri, 20 Feb 2026 02:46 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tata Motors BaaS Model Explained: देश की पसंदीदा मानी जाने वाली एसयूवी टाटा पंच ईवी अब 2026 फेसलिफ्ट में और ज्यादा पावरफुल व स्मार्ट बनकर लॉन्च हुई है। नई 40kWh बैटरी, 468km रेंज, BaaS मॉडल और लाइफटाइम वारंटी के साथ यह एंट्री-EV सेगमेंट में बड़ा गेमचेंजर बन सकती है। जानिए इसकी पूरी डिटेल और यह किन गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने वाली है।
विज्ञापन
1 of 11
टाटा पंच ईवी फेसलिस्ट लॉन्च - फोटो : tata motors

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में टाटा मोटर्स ने 2026 पंच ईवी फेसलिफ्ट को आज यानी 20 फरवरी को बिल्कुल नए अंदाज में लॉन्च कर दिया है। ये ईवी जगत में एक बड़ी अपडेट मानी जा रही है। कंपनी ने इसे करीब छह लाख (BaaS) की कीमत पर उतारा है। साथ ही इसके लाइफटाइम बैटरी वारंटी और 468km की शानदार रेंज जैसे फीचर्स देकर प्रतिद्वंद्वियों की नींद उड़ा दी है। प्रीमियम फीचर्स, नए स्टाइलिश कलर्स और सुरक्षित 5-स्टार रेटिंग के साथ नई पंच ईवी अब कई गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

कैटेगरी

विवरण

बैटरी पैक

30 kWh (स्मार्ट सिटी ड्राइविंग) और 40 kWh (लॉन्ग रेंज)

रेंज

468 km (एआरएआई)

पावरऔर टॉर्क

129 पीएस पावर और 190 एनएम टॉर्क

डाइमेंशन

लंबाई: 3857एमएम, चौड़ाई: 1742एमएम, ग्राउंड क्लीयरेंस: 195एमएम

कलर ऑप्शंस

फियरलेस येलो, बंगाल रूज, कैरामल, एंपावर्ड ऑक्साइड समेत कई नए कलर्स

बूट स्पेस

366 लीटर (काफी ज्यादा सामान रखने की जगह)

विज्ञापन

2 of 11
टाटा पंच ईवी फेसलिस्ट लॉन्च - फोटो : tata motors

बैटरी और रेंज डिटेल: क्या है असली ताकत?
टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार चुनाव कर सकते हैं।

30kWh बैटरी: यह एंट्री-लेवल वेरिएंट है, जो मुख्य रूप से शहरी उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। रोजाना ऑफिस कम्यूट, लोकल ट्रैफिक और छोटी दूरी की यात्रा के लिए ये पर्याप्त साबित होती है। कम बैटरी साइज का मतलब हल्का वजन और बेहतर एफिशिएंसी भी है। इसकी आधिकारिक ARAI रेंज की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन ये सिटी-फोकस्ड ड्राइवर्स के लिए व्यवहारिक विकल्प मानी जा रही है।

40kWh बैटरी: यह फेसलिफ्ट का सबसे बड़ा अपडेट है। 40kWh बैटरी पैक के साथ पंच ईवी अब 468km (ARAI P1+P2) तक की प्रमाणित रेंज देती है। रियल-वर्ल्ड C75 रेंज लगभग 355km बताई गई है, जो वास्तविक परिस्थितियों में उपयोगी मानी जाती है। इस वर्जन में 129 पीएस की पावर मिलती है, जिससे एक्सीलरेशन बेहतर होता है। डीसी फास्ट चार्जिंग से यह 20–80 प्रतिशत तक सिर्फ 26 मिनट में चार्ज हो सकती है, जबकि 15 मिनट में 135km की रेंज टॉप-अप संभव है।
 

ये भी पढ़े: OSAT: क्वालकॉम और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का बड़ा एलान, असम में शुरू होगा ऑटोमोटिव सेमीकंडक्टर मॉड्यूल का निर्माण

विज्ञापन

3 of 11
टाटा पंच ईवी फेसलिस्ट लॉन्च - फोटो : tata motors

लाइफटाइम बैटरी वारंटी
पहली ओनर के लिए अनलिमिटेड किलोमीटर लाइफटाइम बैटरी वारंटी दी जा रही है। यह सेगमेंट में बड़ी घोषणा भी मानी जा रही है और लंबी अवधि के भरोसे को मजबूत करती है। चार्जिंग ऑप्शन की बात करें तो पंची ईवी में तीन प्रकार के चार्जिंग विकल्प हैं। 

  • CCS2 DC फास्ट चार्जर: हाईवे और पब्लिक चार्जिंग के लिए।
  • 7.2kW वॉल बॉक्स चार्जर: घर या ऑफिस इंस्टॉलेशन के लिए।
  • 3.3kW स्टैंडर्ड:  होम चार्जर के लिए।

किफायती कीमत: BaaS के साथ कार की शुरुआती कीमत मात्र करीब छह लाख है। इसमें ग्राहक को बैटरी के लिए 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से रेंटल देना होगा। 

4 of 11
टाटा पंच ईवी फेसलिस्ट लॉन्च - फोटो : tata motors

डायमेंशन्स – कॉम्पैक्ट साइज, एसयूवी जैसा स्टांस
पंच ईवी का साइज तो कॉम्पैक्ट है लेकिन इसकी रोड प्रेजेंस एसयूवी जैसी है। इसे खासतौर पर खराब रास्तों और पानी भरे इलाकों के लिए डिजाइन किया गया है:

  • लंबाई: लगभग 3857 mm

  • चौड़ाई: लगभग 1742 mm

  • ऊंचाई: लगभग 1633 mm

  • व्हीलबेस: 2445 mm

  • ग्राउंड क्लीयरेंस: लगभग 190 mm

  • बूट स्पेस: लगभग 366 लीटर

इन डायमेंशन्स की वजह से कार शहर में आसानी से चलती है, पार्किंग में सुविधाजनक रहती है और ऊंची ग्राउंड क्लीयरेंस के कारण खराब सड़कों पर भी आत्मविश्वास देती है। 366 लीटर बूट स्पेस फैमिली उपयोग के लिए पर्याप्त है।

विज्ञापन

5 of 11
टाटा पंच ईवी फेसलिस्ट लॉन्च - फोटो : tata motors

कलर ऑप्शंस– यूथफुल और प्रीमियम अपील
नई पंच ईवी अब पहले से ज्यादा बोल्ड दिखती है। इसमें कनेक्टेड लेड टेललाइट्स और नया बंपर दिया गया है। इसमें सात आकर्षक रंग- फियरलेस येलो, बंगाल रूज, कैरामल, एंपावर्ड ऑक्साइड, सुपरनोवा कॉपर, प्योर ग्रे और प्रिस्टाइन व्हाइट उपलब्ध हैं। ये सभी रंग एसयूवी के मॉडर्न और अर्बन कैरेक्टर को उभारते हैं। ड्यूल-टोन फिनिश के साथ यह और भी प्रीमियम लुक देती है।

ये भी पढ़े: Road Safety: नई दिल्ली रोड सेफ्टी डिक्लेरेशन, 2030 तक सड़क हादसों में मौतें 50 प्रतिशत घटाने का लक्ष्य

विज्ञापन

6 of 11
टाटा पंच ईवी फेसलिस्ट लॉन्च - फोटो : tata motors

एक्सटीरियर अपडेट – ज्यादा स्लीक और मॉडर्न डिजाइन
एक्सटीरियर की बात करें तो इस फेसलिफ्ट में बाहरी डिजाइन को और बढ़िया किया गया है। फ्रंट में नया रिवर्क्ड बंपर और बड़ा लोअर एयर डैम दिया गया है, जिससे कार ज्यादा बोल्ड दिखती है। वर्टिकल-स्टैक्ड हेडलैंप्स क्लस्टर इसे यूनिक पहचान देते हैं। रियर में नया कनेक्टेड लेड टेललाइट क्लस्टर दिया गया है, जो अब आईसीई पंच के डिजाइन से प्रेरित है। पहले का कनेक्टेड डीआरएल लाइट बार हटाकर फ्रंट डिजाइन को ज्यादा क्लीन बनाया गया है। मोटी क्लैडिंग और स्किड प्लेट एसयूवी जैसी मजबूती का एहसास देती है। कुल मिलाकर डिजाइन अब ज्यादा स्लीक, मॉडर्न और प्रीमियम नजर आता है।

विज्ञापन

7 of 11
टाटा पंच ईवी फेसलिस्ट लॉन्च - फोटो : tata motors

इंटीरियर और फीचर्स – टेक्नोलॉजी से भरपूर केबिन
इंटीरियर में व्हाइट-ग्रे थीम और डुअल-टोन डैशबोर्ड दिया गया है, जिससे केबिन ज्यादा प्रीमियम महसूस होता है। मुख्य फीचर्स में 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हैं। वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी दी गई है। वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स गर्म मौसम में आराम देती हैं, जबकि वॉइस-एनेबल्ड इलेक्ट्रिक सनरूफ प्रीमियम अनुभव जोड़ती है। एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं इसे फीचर-लोडेड बनाती हैं।

8 of 11
टाटा पंच ईवी फेसलिस्ट लॉन्च - फोटो : tata motors

सेफ्टी फीचर्स – फैमिली फोकस्ड सुरक्षा
पंच ईवी में सुरक्षा पर भी खास ध्यान दिया गया है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स दिए गए हैं। 360° कैमरा पार्किंग को आसान बनाता है। इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल होल्ड असिस्ट ड्राइविंग को सुरक्षित बनाते हैं। इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, आई-हाई बीम अलर्ट और फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर अतिरिक्त सुरक्षा परत जोड़ते हैं। इन सभी फीचर्स के साथ पंच ईवी को एक फैमिली-ओरिएंटेड, सुरक्षित और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक एसयूवी के रूप में पेश किया गया है।

9 of 11
सिट्रोएन ईसी 3 - फोटो : citroen.in

इन कारों को देगी टक्कर

सिट्रोएन ईसी 3 बनाम पंच ईवी
सिट्रोएन ईसी3 एक सरल इलेक्ट्रिक कार है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह पंच ईवी के सामने फीकी पड़ती है। पंच में वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ और 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं, जबकि इसमें इन आधुनिक फीचर्स की कमी है। टाटा का BaaS मॉडल और लाइफटाइम वारंटी इसे eC3 से कहीं आगे खड़ा करती है।

10 of 11
एमजी विंडसर ईवी - फोटो : mg motor

एमजी विंडसर ईवी बनाम पंच ईवी
विंडसर ईवी एक बड़ी क्रॉसओवर है जो आलीशान केबिन और बड़ी स्क्रीन (15.6 इंच) पर फोकस करती है। लेकिन, पंच ईवी उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें कॉम्पैक्ट एसयूवी पसंद है जो ट्रैफिक में आसानी से मुड़ सके और जिसका ग्राउंड क्लीयरेंस ऊंचा हो। बजट के मामले में भी पंच ईवी एक ज्यादा किफायती सौदा हो सकता है।

विज्ञापन

11 of 11
टाटा नेक्सन ईवी - फोटो : Tata Motors

टाटा नेक्सन ईवी बनाम पंच ईवी
पंच ईवी का फेसलिफ्ट अब अपनी बड़ी बहन नेक्सन ईवी के काफी करीब आ गया है। हालांकि नेक्सन में ज्यादा पावर (45 kWh बैटरी) मिलती है, लेकिन कम बजट में वही प्रीमियम फीलिंग और सेफ्टी पाने के लिए पंच ईवी अब एक परफेक्ट विकल्प मानी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें