2026 Hyundai Exter Facelift (2026 ह्यूंदै एक्सटर फेसलिफ्ट) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से कम रखी है। वहीं टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9 लाख रुपये से ज्यादा तय की गई है।
यह सब-4 मीटर क्रॉसओवर अब नए डिजाइन, अपडेटेड इंटीरियर, बेहतर फीचर्स और मजबूत सेफ्टी पैकेज के साथ पेश की गई है। कंपनी का लक्ष्य इस अपडेट के जरिए इस सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना है।
बुकिंग डिटेल्स
2026 ह्यूंदै एक्सटर फेसलिफ्ट एसयूवी की बुकिंग 11,000 रुपये की टोकन राशि के साथ ऑनलाइन और डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है।