होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपने प्रीमियम 350cc बाइक पोर्टफोलियो को नया रूप देते हुए 2026 Honda CB350, CB350RS और CB350C के अपडेटेड वेरिएंट्स और नए स्टाइलिंग ऑप्शंस बाजार में उतार दिए हैं।
होंडा की यह नई 350cc रेंज एक्स-शोरूम 1,95,200 रुपये से 2,04,700 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। इन मोटरसाइकिलों को कंपनी के प्रीमियम होंडा बिगविंग डीलरशिप नेटवर्क के माध्यम से बेचा जाएगा। इस अपडेटेड लाइनअप को पहली बार जुलाई 2026 में होंडा के प्रोडक्ट शोकेस के दौरान पेश किया गया था। जिसे अब नई Honda CB500 के साथ आधिकारिक तौर पर बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।