फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2025 Renault Kiger Facelift: भारत में लॉन्च हुई रेनो काइगर फेसलिफ्ट, जानें 6 खास बातें

Mon, 25 Aug 2025 11:35 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2025 Renault Kiger Facelift Launched: रेनो ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी काइगर (Kiger) का 2025 फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय बाजार में उतार दिया है। यह कार डिजाइन और फीचर्स के मामले में कई बदलावों के साथ आई है।
विज्ञापन
1 of 7
नए अवतार में लॉन्च हुई रेनो काइगर - फोटो : Renault
रेनो ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी काइगर का 2025 फेसलिफ्ट वर्जन (2025 Renault Kiger) भारतीय बाजार में उतार दिया है। यह कार डिजाइन और फीचर्स के मामले में कई बदलावों के साथ आई है। आइए जानते हैं नई काइगर में कंपनी ने क्या अपडेट्स दिए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
2025 Renault Kiger - फोटो : Renault
1. डिजाइन में नयापन
2025 रेनो काइगर फेसलिफ्ट को एक नया रूप दिया गया है। इसके फ्रंट बंपर और हेडलाइट्स को नया डिजाइन मिला है, जिससे यह और भी आकर्षक लगती है। हालांकि, एलईडी डीआरएल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साइड प्रोफाइल में नए 16-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स इसे एक स्पोर्टी लुक देते हैं, जबकि पीछे की तरफ मामूली बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा, अब यह "ओएसिस येलो" और "शैडो ग्रे" जैसे नए रंग विकल्पों में भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

3 of 7
वेरिएंट और कीमत - फोटो : Renault
2. वेरिएंट और कीमत
कंपनी ने काइगर की वेरिएंट रणनीति में बदलाव किया है। इसमें ऑथेंटिक, इवोल्यूशन, टेक्नो और इमोशन जैसे वेरिएंट्स मौजूद हैं। कंपनी ने काइगर की शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत 6.50 लाख रुपये से भी कम तय की है।

4 of 7
फीचर्स की भरमार - फोटो : Renault
3. फीचर्स की भरमार
नई काइगर का इंटीरियर भी पूरी तरह से अपडेट किया गया है। इसमें एक नया डुअल-टोन डैशबोर्ड है, जिसमें 8.0-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इंटीरियर में 'नॉयर' और 'कूल ग्रे' थीम और नई अपहोल्स्ट्री भी दी गई है। रेनो का दावा है कि बेहतर साउंड इंसुलेशन के कारण केबिन अब पहले से ज्यादा शांत है। फीचर्स की लिस्ट में 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, ऑटोमैटिक हेडलैंप और रेन-सेंसिंग वाइपर्स को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

5 of 7
सुरक्षा में भी आगे - फोटो : Renault
4. सुरक्षा में भी आगे
2025 रेनो काइगर फेसलिफ्ट सुरक्षा के मामले में भी बेहतर है। इसमें अब छह एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं, साथ ही 21 से अधिक एक्टिव और पैसिव सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें हिल होल्ड असिस्ट (HSA) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) शामिल हैं। इसमें ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल और ISOFIX माउंट्स जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

6 of 7
इंजन में कोई बदलाव नहीं - फोटो : Renault
5. इंजन में कोई बदलाव नहीं
जहां डिजाइन और फीचर्स में बदलाव किए गए हैं, वहीं इंजन के मामले में काइगर पहले जैसी ही है। इसमें 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन 72 बीएचपी की पावर और 96 एनएम का टॉर्क देता है, जबकि टर्बो-पेट्रोल इंजन 100 बीएचपी की पावर और 160 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड एएमटी और सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कंपनी के अनुसार, नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन 19.83 किमी/लीटर और टर्बो-पेट्रोल इंजन 20.38 किमी/लीटर का माइलेज देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन कारों को मिलेगी कड़ी टक्कर - फोटो : Renault
6. इन कारों को मिलेगी कड़ी टक्कर
इन सभी अपडेट्स के साथ, 2025 रेनो काइगर फेसलिफ्ट अब बाजार में टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स, मारुति सुजुकी ब्रेज़ा और निसान मैग्नाइट जैसी एसयूवी को कड़ी टक्कर देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें