फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2025 Maruti Suzuki Ertiga: 2025 मारुति सुजुकी अर्टिगा नए फीचर्स के साथ अपडेट, जानिए पूरी डिटेल

Tue, 02 Sep 2025 03:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति सुजुकी ने 2025 अर्टिगा को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। अब इसमें नया रियर स्पॉइलर, दूसरी और तीसरी पंक्ति में AC वेंट्स, टाइप-सी USB पोर्ट्स और ज्यादा कंफर्ट मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 5
2025 Maruti Suzuki Ertiga - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी लोकप्रिय एमपीवी Ertiga (अर्टिगा) को कुछ नए फीचर्स के साथ अपडेट कर दिया है। खास बात यह है कि कंपनी ने इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की, बल्कि ये बदलाव सीधे नए ब्रॉशर में दिखाए गए हैं। नए फीचर्स के आने से गाड़ी की अपील और बढ़ सकती है, क्योंकि ये यात्रियों को ज्यादा सुविधा देने वाले हैं।

यह भी पढ़ें - Hyundai Creta King Edition: ह्यूंदै क्रेटा के 10 साल पूरे, लॉन्च हुआ नया किंग एडिशन, जानें क्या है खास
विज्ञापन

2 of 5
Maruti Suzuki Ertiga - फोटो : Maruti Suzuki
त्योहारों से पहले बड़ा कदम
ये अपडेट त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आया है, जब कार कंपनियां ज्यादा बिक्री की उम्मीद करती हैं। अर्टिगा पहले से ही देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी में से एक है। हालांकि, इस अपडेट में गाड़ी के इंजन या मैकेनिकल पार्ट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें - MLFF: गुजरात में शुरू होगा देश का पहला मल्टी-लेन फ्री-फ्लो टोलिंग सिस्टम, अब बिना रुके भर पाएंगे टोल
विज्ञापन

3 of 5
2025 Maruti Suzuki Ertiga - फोटो : Maruti Suzuki
नए डिजाइन वाला रियर स्पॉइलर
सबसे बड़ा बदलाव रियर रूफ स्पॉइलर में किया गया है। अब इसका डिजाइन और ज्यादा शार्प और स्टाइलिश हो गया है। इसमें दोनों किनारों पर ब्लैक इंसर्ट्स दिए गए हैं। और अच्छी बात यह है कि ये अब सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Aurus Senat: 'चलता-फिरता किला' कहलाने वाली कार, जिसका पीएम मोदी और पुतिन ने किया इस्तेमाल

4 of 5
2025 Maruti Suzuki Ertiga - फोटो : Maruti Suzuki
AC वेंट्स और चार्जिंग पोर्ट्स में बदलाव
अब दूसरी पंक्ति के AC वेंट्स को रूफ से हटाकर सेंटर कंसोल के पीछे लगाया गया है। इसके अलावा तीसरी पंक्ति में अब अलग से वेंट्स दिए गए हैं, जिनके साथ ब्लोअर स्पीड कंट्रोल भी है। इतना ही नहीं, मारुति ने दूसरी और तीसरी दोनों पंक्तियों में टाइप-सी यूएसबी पोर्ट्स भी जोड़ दिए हैं, जिससे पैसेंजर्स एक साथ कई डिवाइस चार्ज कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें - Auto Sales: अगस्त में गाड़ियों की बिक्री घटी, जीएसटी में बदलाव की उम्मीद में ग्राहक रुके, ऑटो कंपनियों को झटका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maruti Suzuki Ertiga - फोटो : Maruti Suzuki
इंजन और कीमत
मैकेनिकल लेवल पर अर्टिगा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें वही 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 102 बीएचपी और 136.8 एनएम टॉर्क देता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक (टॉर्क कन्वर्टर) गियरबॉक्स का विकल्प है। वहीं इसका CNG वर्ज़न 87 बीएचपी और 121.5 एनएम टॉर्क जनरेट करता है और केवल मैनुअल ट्रांसमिशन में मिलता है। 

यह भी पढ़ें - Vintage Cars: उत्तर प्रदेश में अब MoRTH नियमों के तहत होगा विंटेज गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन, जानें फीस और नियम

कितनी है कीमत
कीमत की बात करें तो गाड़ी की शुरुआती कीमत अभी भी करीब 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। 

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: सुप्रीम कोर्ट ने ई20 पेट्रोल पर रोक लगाने की याचिका खारिज की, सरकार की स्वच्छ ऊर्जा योजना को हरी झंडी 

यह भी पढ़ें - E20: ऑटो-तेल उद्योग ने कहा- इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से माइलेज में मामूली गिरावट, लेकिन किसानों और देश को लाभ इससे कहीं अधिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें