फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2025 KTM RC 200: 2025 केटीएम आरसी 200 बाइक हुई लॉन्च, अब मिलेगी नई TFT स्क्रीन, जानें कीमत और फीचर्स

Sat, 31 May 2025 02:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

KTM India (केटीएम इंडिया) ने बिना किसी शोर-शराबे के 2025 RC 200 (2025 आरसी 200) मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। हाल ही में कंपनी ने इस बाइक के लिए एक नया कलर ऑप्शन भी जोड़ा है। 
विज्ञापन
1 of 7
2025 KTM RC 200 - फोटो : KTM
KTM India (केटीएम इंडिया) ने बिना किसी शोर-शराबे के 2025 RC 200 (2025 आरसी 200) मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये से कुछ ज्यादा रखी गई है। यह पहले के मुकाबले लगभग 12,000 रुपये ज्यादा है। इस बढ़ी हुई कीमत के बदले अब बाइक में नया TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल रहा है, जो पहले KTM 390 Duke और 250 Duke में दिया गया था। इसके साथ ही बाइक के स्विचगियर (हैंडल पर लगे बटन वगैरह) को भी अपडेट किया गया है, ताकि नया डिस्प्ले सही से काम करे। हालांकि, अभी इसमें क्रूज कंट्रोल की सुविधा नहीं दी गई है। हाल ही में कंपनी ने इस बाइक के लिए एक नया कलर ऑप्शन भी जोड़ा है। 

यह भी पढ़ें - 2025 Kawasaki Ninja 300: नई 2025 कावासाकी निंजा 300 हुई लॉन्च, भारत में कंपनी की एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक
विज्ञापन

2 of 7
2025 KTM RC 200 - फोटो : KTM
इंजन पावर
KTM RC 200 में 199.5cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। ये इंजन 10,000 rpm पर 24.65 bhp की पावर और 8,000 rpm पर 19.2 Nm का टॉर्क देता है। इस बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है जो तेज रफ्तार और स्मूद राइड का अनुभव देता है।

यह भी पढ़ें - 2025 Honda Gold Wing Tour: होंडा गोल्ड विंग टूर बाइक का 50वां एनिवर्सरी मॉडल लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खास
विज्ञापन

3 of 7
2025 KTM RC 200 - फोटो : KTM
फीचर्स में क्या नया है?
सबसे बड़ा बदलाव है इसका नया TFT LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जो अब और ज्यादा जानकारी दिखाता है। और देखने में भी स्टाइलिश लगता है। इसके अलावा बाइक में अब पूरी तरह से LED लाइटिंग दी गई है जिससे रात में विजिबिलिटी बेहतर हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Honda CD 110 Dream: एक युग का अंत, 11 साल बाद बंद हुई होंडा सीडी 110 ड्रीम मोटरसाइकिल, जानें वजह

4 of 7
2025 KTM RC 200 - फोटो : KTM
फ्रेम और सस्पेंशन
RC 200 में स्प्लिट ट्यूबलर ट्रेलिस फ्रेम दिया गया है, जो कि एक बोल्ट-ऑन सबफ्रेम से जुड़ा हुआ है। फ्रंट में इसमें 43 mm डायामीटर वाली WP APEX अपसाइड-डाउन फोर्क्स मिलती हैं और रियर में 10-स्टेप एडजस्टेबल WP APEX मोनोशॉक सस्पेंशन लगाया गया है, जिससे राइडिंग और भी कम्फर्टेबल हो जाती है।

 
विज्ञापन

5 of 7
2025 KTM RC 200 - फोटो : KTM
फ्यूल टैंक, सीट ऊंचाई और वजन
इस बाइक का फ्यूल टैंक 13.7 लीटर का है। सीट की ऊंचाई 835 mm रखी गई है, जो कि थोड़ी ऊंची मानी जाती है। बाइक का कुल वजन 160 किलो है, जो इस सेगमेंट में ठीक-ठाक है और राइडिंग में ज्यादा दिक्कत नहीं देता।

 
विज्ञापन

6 of 7
2025 KTM RC 200 - फोटो : KTM
ब्रेकिंग सिस्टम कैसा है?
RC 200 के फ्रंट में 320 mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है जो रेडियल माउंटेड कैलिपर के साथ आता है। पीछे की तरफ 230 mm का डिस्क है जिसमें फ्लोटिंग कैलिपर लगा है। साथ ही इसमें ड्यूल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) भी मौजूद है। इसमें सुपरमोटो ABS मोड भी दिया गया है, जिससे रियर व्हील का ABS बंद किया जा सकता है। ये फीचर खास तौर पर स्टंट या ट्रैक राइडिंग के लिए फायदेमंद होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
2025 KTM RC 200 - फोटो : KTM
KTM 390 Duke का भी नया अवतार
KTM ने हाल ही में भारतीय बाजार में नई 2025 KTM 390 Duke भी लॉन्च की है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 3 लाख रुपये रखी गई है। इस बार इसमें एक नया कलर "एबोनी ब्लैक" जोड़ा गया है और अब इसमें क्रूज कंट्रोल की सुविधा भी दी गई है जिसे हैंडलबार पर लगे नए स्विचगियर से कंट्रोल किया जा सकता है। पहले यह बाइक दो रंगों इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज और अटलांटिक ब्लू में आती थी।

यह भी पढ़ें - Car Insurance: क्या आपका कार इंश्योरेंस मानसून से होने वाले नुकसान को कवर करता है? जानें इसके लिए जरूरी ऐड-ऑन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें