फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KTM: केटीएम ने भारतीय बाजार में प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में की एंट्री, लॉन्च की फ्लैगशिप स्ट्रीटफाइटर

Thu, 14 Nov 2024 04:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
2024 KTM 1390 Super Duke R - फोटो : KTM
KTM (केटीएम) ने 1390 सुपर ड्यूक R EVO फ्लैगशिप स्ट्रीटफाइटर लॉन्च किया है। और इसके साथ ही भारतीय बाजार में प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में एंट्री का एलान किया। नई KTM 1390 सुपर ड्यूक R की कीमत 22.96 लाख रुपये, एक्स-शोरूम है। इसमें एक पावरफुल ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलता है। जिसमें मशहूर शार्प स्टाइलिंग है जिसे हमने अब तक KTM की 400 सीसी से कम पावर वाली बाइक्स पर देखा है। 1390 सुपर ड्यूक R को पिछले साल वैश्विक स्तर पर अपडेट किया गया था। और इसमें मैकेनिकल अपग्रेड के साथ-साथ एक कॉम्प्रीहेंसिव डिजाइन अपडेट भी लाया गया था।
विज्ञापन

2 of 7
2024 KTM 1390 Super Duke R - फोटो : KTM
इंजन पावर
नई KTM 1390 सुपर ड्यूक आर में 1,350 cc LC8 V-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है। यह इंजन 188 bhp का पावर और 145 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ जोड़ा गया है। बाइक में एक 'कैम शिफ्ट' सिस्टम भी है जो मोटरसाइकिल में वेरिएबल वाल्व टाइमिंग लाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
2024 KTM 1390 Super Duke R - फोटो : KTM
ब्रेकिंग
स्ट्रीटफाइटर मिशेलिन पावर जीपी टायर पर चलता है। जबकि ब्रेकिंग परफॉरमेंस ब्रेम्बो स्टाइलमा मोनोब्लॉक कैलिपर्स से आता है। जिसमें आगे की तरफ 320 मिमी डिस्क और पीछे की तरफ 240 मिमी डिस्क है।

4 of 7
2024 KTM 1390 Super Duke R - फोटो : KTM
सस्पेंशन और हार्डवेयर
KTM 1390 Super Duke R में 1290 सुपर ड्यूक आर जैसा ही फ्रेम इस्तेमाल किया गया है। सस्पेंशन को नए पूरी तरह से एडजस्टेबल 48 mm WP फ्रंट फोर्क्स के साथ अपडेट किया गया है। जबकि रियर में हाई और लो-स्पीड कम्प्रेशन डंपिंग के लिए मोनोशॉक है। ज्यादा प्रीमियम 1390 सुपर ड्यूक आर इवो वेरिएंट में सेमी-एक्टिव सस्पेंशन है, जो वैरिएबल डंपिंग और रियल-टाइम एडाप्टेशन के लिए मैग्नेटिक वाल्व का इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन

5 of 7
2024 KTM 1390 Super Duke R - फोटो : KTM
पांच सस्पेंशन मोड
इसमें पांच सस्पेंशन मोड हैं - ऑटो, कम्फर्ट, रेन, स्ट्रीट और स्पोर्ट। अन्य फीचर्स में सुपरबाइक पर अलग-अलग लोड के अनुकूल होने के लिए ऑटोमैटिक प्रीलोड एडजस्टमेंट और एक एंटी-डाइव फंक्शन शामिल है, जो हार्ड ब्रेकिंग के तहत फ्रंट-एंड को सख्त बनाता है। 1390 सुपर ड्यूक आर में 'फेक्ट्री स्टार्ट' फीचर भी है। जो लॉन्च परफॉरमेंस को ऑप्टिमाइज करने के लिए रियर प्रीलोड और राइड हाइट को एडजस्ट करता है। 
विज्ञापन

6 of 7
2024 KTM 1390 Super Duke R - फोटो : KTM
कैसा है लुक डिजाइन
2024 KTM 1390 Super Duke R ब्रांड की नेकेड लाइनअप में अन्य पेशकशों, विशेष रूप से 990 ड्यूक के लुक के काफी मेल खाती दिखती है। स्ट्रीट-नेकेड में नए सिग्नेचर LED DRL के साथ वर्टिकल स्टैक्ड LED हेडलैंप का इस्तेमाल किया गया है। बाइक में नया फ्यूल टैंक श्राउड और विंगलेट भी है, और कुल मिलाकर रेजर-शार्प स्टाइलिंग है। सबफ्रेम कवर छोटा है और मोटरसाइकिल को कुल मिलाकर ज्यादा कॉम्पैक्ट लुक देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
2024 KTM 1390 Super Duke R - फोटो : KTM
कैसे हैं फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो KTM 1390 सुपर ड्यूक में पांच राइडिंग मोड, क्रूज कंट्रोल, KTM कनेक्ट, इंजन ब्रेक कंट्रोल, 5-स्टेप एडजस्टेबल व्हीली कंट्रोल और 5-इंच TFT स्क्रीन दी गई है। सेफ्टी फीचर में लीन-सेंसिटिव ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल और लॉन्च कंट्रोल शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें