फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Wagon R 2022: लॉन्च से पहले नई मारुति वैगनआर की ब्रॉशर हुई लीक, मिलेंगे 12 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स, जानें डिटेल्स

Fri, 25 Feb 2022 01:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Maruti WagonR Facelift TVC Shoot Grab - फोटो : For Reference Only
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) (MSI) मार्च 2022 में अपडेटेड Ertiga एमपीवी और WagonR हैचबैक को पेश करने के लिए तैयार है। दोनों मॉडलों को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। जिसके बाद इनके कुछ डिजाइन और फीचर डिटेल्स का खुलासा भी हुआ है। इसके लॉन्च से पहले, 2022 Maruti WagonR facelift (नई 2022 मारुति वैगनआर फेसलिफ्ट) की ब्रोशर स्कैन इंटरनेट पर लीक हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
Maruti WagonR Facelift TVC Shoot - फोटो : For Reference Only
कलर स्कीम
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि लीक हुए दस्तावेज के मुताबिक, हैचबैक डुअल-टोन कलर स्कीम में आएगी - ब्लैक रूफ के साथ गैलेंट रेड और ओआरवीएम और मैग्मा ग्रे के साथ ब्लैक रूफ और ओआरवीएम।

फीचर्स
नई WagonR में डुअल-टोन ग्रे मेलांज फैब्रिक के साथ-साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन के साथ 7-इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो सिस्टम होगा। 4 स्पीकर के साथ प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, ऑटो गियर शिफ्ट टेक्नोलॉजी और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल जैसे फीचर्स भी होंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Maruti Wagon R - फोटो : For Reference Only
12 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स
2022 Maruti WagonR facelift में पहले की तुलना में ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। इसमें हिल होल्ड असिस्ट (स्टैंडर्ड), डुअल एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), रियर पार्किंग सेंसर, एबीएस के साथ ईबीडी, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सिक्योरिटी अलार्म, फ्रंट फॉग लैंप, बजर के साथ सीट बेल्ट रिमाइंडर, सीट बेल्ट प्री-टेंशनर और फोर्स लिमिटर, स्पीड सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक और चाइल्ड प्रूफ रियर डोर लॉक सहित 12 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स होंगे। 

4 of 5
Maruti WagonR - फोटो : For Reference Only
इंजन और माइलेज
इस हैचबैक कार में 1.0-लीटर K10C पेट्रोल और 1.2-लीटर K12N पेट्रोल (90bhp / 113Nm) इंजन होगा। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होंगे। नया डुअलजेट इंजन, जो आइडल स्टार्ट स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है, 25.19 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने का वादा करता है। इस मॉडल लाइनअप को बाद के चरण में सीएनजी वर्जन के साथ भी उतारा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maruti Suzuki Wagon R - फोटो : For Reference Only
कितनी होगी कीमत
बेहतर सुरक्षा, ज्यादा फीचर्स और पावर के साथ, नई 2022 मारुति वैगनआर फेसलिफ्ट की कीमत में लगभग 10,000 रुपये से 15,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस समय यह कार 5.18 लाख रुपये से लेकर 6.58 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमतों में आती है। इस हैचबैक कार का सीधा मुकाबला Tata Tiago (टाटा टियागो) और Hyundai Santro (ह्यूंदै सैंट्रो) से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें