फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grand Cherokee SUV: नई ग्रैंड चेरोकी की बुकिंग चालू, जीप इंडिया ने ग्लोबल प्रीमियम एसयूवी का शुरू किया उत्पादन

Mon, 07 Nov 2022 02:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jeep Grand Cherokee - फोटो : Jeep India
जीप इंडिया ने ग्लोबल प्रीमियम एसयूवी का शुरू किया उत्पादनJeep India (जीप इंडिया) ने सोमवार को पुणे के रंजनगांव प्लांट में अपनी पांचवीं पीढ़ी की Grand Cherokee (ग्रैंड चेरोकी) एसयूवी का उत्पादन शुरू करने का एलान किया। इस मॉडल की भारतीय बाजार में लॉन्चिंग इसी महीने होने वाली है, जिसके बाद यह एसयूवी कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में शामिल हो जाएगा। Jeep Grand Cherokee (जीप ग्रैंड चेरोकी) लॉन्च के बाद कंपनी की भारतीय लाइनअप में चौथी एसयूवी होगी। नेक्स्ट जेनरेशन एडवांस्ड ड्राइविंग टेक्नोलॉजी और शानदार और आरामदायक इंटीरियर जैसी खूबियां को साथ, ऑल-न्यू ग्रैंड चेरोकी एक आकर्षक ड्राइविंग एक्सपीरियंस का वादा करती है। 
विज्ञापन

2 of 6
Jeep Grand Cherokee - फोटो : Jeep
बुकिंग हुई शुरू
नई जीप ग्रैंड चेरोकी की प्री-बुकिंग अब जीप इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और देश भर में चुनिंदा जीप डीलरशिप पर शुरू हो गई है। एसयूवी को जल्द ही शोरूम में डिस्प्ले किया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि ग्रैंड चेरोकी की डिलीवरी महीने के आखिर तक शुरू हो जाएगी। 

उत्पादन के शुरुआत के मौके पर आयोजित समारोह में, जीप ब्रांड इंडिया के प्रमुख निपुण जे महाजन ने कहा, "बिल्कुल नई ग्रैंड चेरोकी ड्राइवर के साथ-साथ यात्रियों के लिए असाधारण अनुभव का वादा करती है। जीप ग्रैंड चेरोकी को डिलीवर करने के लिए विकसित और इंजीनियर किया गया है। शानदार क्षमताएं, क्लास-लीडिंग स्पेशियस और उत्कृष्ट सुरक्षा, जो 5वीं पीढ़ी के मॉडल को लग्जरी एसयूवी सेगमेंट में एक वैश्विक आइकन बनाती है। एक शानदार पेशकश के साथ कंटेंट और फीचर्स का समागम हमारे ग्राहकों की प्रीमियम और शानदार जीवन शैली में इजाफा करता है।"
विज्ञापन

3 of 6
Jeep Grand Cherokee - फोटो : Jeep
इंजन पावर
वैश्विक स्तर पर, Jeep Grand Cherokee को 5.7-लीटर V8 इंजन के साथ पेश किया जाता है। यह इंजन 357 bhp का पावर और 528 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इसमें एक 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल मोटर भी मिलता है, जो 375 bhp का पावर और 637 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा एक 3.6-लीटर V6 पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध है जिसमें 294 hp और 348 Nm का टार्क आउटपुट मिलता है। 

4 of 6
Jeep Grand Cherokee - फोटो : Jeep India
इंटीरियर और फीचर्स
कार के इंटीरियर की बात करें तो, ऑल-लेदर अपहोल्स्ट्री और 19-स्पीकर साउंड सिस्टम कार के अंदर प्रीमियम एक्सपीरियंस को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश करता है। 10.25-इंच की मेन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो जैसे फीचर्स के साथ आती है। पीछे के यात्रियों के लिए भी मनोरंजन स्क्रीन हैं। इसके साथ ही स्ट्रीमिंग साइटों से प्लेबैक को सपोर्ट करने के लिए कार में 4G इनबिल्ट रूप में दिया गया है। नई ग्रैंड चेरोकी में पहले के मुकाबले ज्यादा स्पेस मिलेगा। तीन-पंक्ति वर्जन मॉडल दो-पंक्ति वर्जन की तुलना में ज्यादा लंबा है। 
विज्ञापन

5 of 6
Jeep Grand Cherokee - फोटो : Jeep
कंपनी का चौथा उत्पाद
जीप इंडिया इस समय भारतीय बाजार में Compass (कंपास), Wrangler (रैंगलर) की पेशकश करती है। और कंपनी ने हाल ही में अपनी तीन-पंक्ति एसयूवी Meridian (मेरिडियन) को लॉन्च किया है जो टोयोटा फॉर्च्यूनर को टक्कर देती है। कंपनी का मानना है कि Grand Cherokee (ग्रैंड चेरोकी) में मिलने वाले ढेर सारे फीचर्स और आइकॉनिक 4x4 ड्राइव की खूबियों के कारण ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jeep Grand Cherokee - फोटो : Jeep
मिल चुके हैं कई अवार्ड
Grand Cherokee एसयूवी को पहली बार 1992 में लॉन्च किया गया था। इन वर्षों के दौरान यह सबसे ज्यादा अवार्ड हासिल करने वाली एसयूवी के तौर पर अपनी धाक जमा चुकी है। इस एसयूवी के लेटेस्ट मॉडल का एक साल पहले ही ग्लोबल डेब्यू हुआ है। वैश्विक बाजारों में जहां इसकी बिक्री की जाती है, वहां इस एसयूवी को प्लग-इन हाइब्रिड ऑप्शन के साथ भी पेश किया जाता है। हालांकि यह अभी तक साफ नहीं है कि क्या इसे भारतीय बाजार में भी पेश किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें