Toyota Yaris Sedan AC Vent
- फोटो : toyota
हर वेरियंट में होंगे ये फीचर
यारिस के बेस J optional वेरियंट में प्रोजेक्टर हेडलैंप, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रिमोट लॉकिंग, पावर विंडोज, पावर एडजस्टेबल विंग मिरर, रियर आर्म रेस्ट, 7-एयरबैग, ABS, पार्किंग सेंसर, सीटबेल्ट रिमाइंडर और हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे।
इसके G optional वेरियंट में ऑटोमैटिक एयर कंडीशनिंग, रूफ माउंटेड एयर वेंट्स, कीलेस एंट्री, पावर फोल्डेबल विंग मिरर, रियर डिफॉगर और फ्रंट और रियर फॉग लैंप्स मिलेंगे।
इसके V वेरियंट में फोर व्हील डिस्क ब्रेक, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, फ्रंट पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा और ऑटोमैटिक हैडलैंप्स, डायमंड कट अलॉय व्हील्स, LED डीआरएल, लैदर सीट अपहोल्स्ट्री, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, रियर सनशेड, पैडल शिफ्टर्स (केवल CVT ऑटो मॉडल पर), हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जबरदस्त फीचर्स होंगे।
जबकि इसके टॉप VX वेरियंट में V वेरियंट के सभी फीचर्स के साथ स्टैंडर्ड सेफ्टी किट में 7 एयरबैग, EBD के साथ ABS और फ्रंट सेंसर्स के साथ रियर पार्किंग सेंसर दिए जाएंगे।