फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 Mahindra Thar की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी का बड़ा खुलासा, ‘जीप’ को भूल जाएंगे आप

Sat, 13 Jun 2020 03:47 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
mahindra thar - फोटो : For Refernce Only
महिंद्रा थार को लेकर कंपनी ने बड़ा खालास किया है। अगर आप महिंद्रा थार के मुरीद है, तो यह जानकर आपको खुशी होगी कि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कह है कि 2020 थार को इस साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। महिंद्रा ने हाल ही में अपने तिमाही नतीजों का एलान किया था। महिंद्रा की योजना है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद लॉन्च किया जाए। माना जा रहा है कि कंपनी सितंबर के आखिर या अक्टूबर की शुरुआत में इसे उतार सकती है। जानते हैं नई थार में क्या खूबियां होंगी...
 
 
विज्ञापन

2 of 5
2020 Mahindra Thar - फोटो : Team-BHP

बदल गया डिजाइन

डिजाइन की बात करें, तो मौजूदा थार के मुकाबले नेक्स्ट जेनरेशन थार काफी अलग होगी। नई थार का डिजाइन एलिमेंट्स इसकी खासियत होगा। इसमें राउंड हेडलैंप्स, बंपर्स पर फॉगलैंप्स, रिडाइन फेंडर्स, सेवन स्लेट ग्रिल मिलेगी। हेडलैंप्स में प्रोजेक्टर सेटअप दिया जा सकता है। साथ ही, इस बार थार में ब्लैक स्पोर्टी अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
2020 Mahindra Thar Rear - फोटो : Team-BHP

फीचर

ऩई थार का इंटीरियर काफी कुछ अलग होगा। इस बार इसमें कई मॉडर्न फीचर देखने को मिलेंगे। इसमें न्यू मल्टी इनफॉमेशन डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, न्यू इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया स्टीयरिंग व्हील, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट मिलेगा। वहीं सेफ्टी की बात करें, तो 2020 रेंज में दो एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रिअर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर मिलेंगे।  
 
 

4 of 5
New Mahindra Thar SUV - फोटो : for Reference Only

स्पेसिफिकेशंस- डीजल इंजन

थार के इंजन की बात करें, तो तो इसे दो टर्बोचार्ज्ड इंजन पेट्रोल और डीजल के साथ उतारा जा सकता है। डीजल इंजन की बात करें, तो 2.2. लीटर का इंजन बीएस5 महिंद्रा XUV500 और  महिंद्रा स्कॉर्पियो में भी आता है। यह इंजन 140 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा।    
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahindra Thar 700 Special Edition - फोटो : for Reference Only

पेट्रोल इंजन

हालांकि पेट्रोल इंजन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसमें 2.0 लीटर का एम-स्टॉलिन टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जिसे ऑटो एक्सपो 2020 में भी शोकेस किया गया था। यह इंजन 187 बीएचपी की पावर और 380 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इस थार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिल सकता है।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें