फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 Hyundai Creta के ये पांच फीचर पड़ते हैं 20 लाख की Tata Harrier पर भारी

Tue, 17 Mar 2020 02:24 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Tata Harrier VS 2020 Hyundai Creta - फोटो : Amar Ujala
देश की दूसरे नंबर की कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै ने सोमवार को अपनी दूसरी पीढ़ी की Hyundai Creta 9.99 लाख रुपये से 17.20 लाख रुपये में लॉन्च की थी। वहीं इसका सबसे नजदीकी मुकाबला Tata Harrier से होगा, जिसकी कीमत 13.25 लाख रुपये से 20.25 लाख रुपये तक है। वहीं कुछ फीचर ऐसे हैं जो टाटा हैरियर में नहीं आते हैं। जानते हैं इन पीचर्स के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 6
Hyundai CRETA Electric Parking Brake - फोटो : Hyundai

ऑटोहोल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक    

नई 2020 ह्यूंदै क्रेटा में इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक मिलेंगे, जो टाटा हैरियर में नहीं मिलते हैं। इस फीचर की खासियत यह है कि यह ऑटोमैटिकली कार को रोक लेता है और आगे जाने से रोकता है। वहीं टाटा हैरियर में एयरक्राफ्ट स्टाइल्ड लीवर हैंडब्रेक मिलते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Hyundai CRETAmn Paddle Shifters - फोटो : Hyundai

पैडल शिफ्टर्स

2020 ह्यूंदै क्रेटा में होंडा सिटी की तरफ पैडल शिफ्टर दिया गया है। कंपनी ने क्रेटा में स्टीयरिंग व्हील के पीछे पैडल शिफ्टर्स लगाए हैं। वहीं हैरियर में परंपरागत ऑटोमैटिक गियर सिस्टम ही दिया गया है। इसका फायदा यह है कि ट्रैफिक के दौरान आपको बार-बार स्टीयरिंग से हाथ नहीं हटाना पड़ेगा। पैडल शिफ्टर टेक्नोलॉजी केवल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम जैसे सीवीटी, डीसीटी के साथ ही काम करती है।

4 of 6
Hyundai CRETA Infotainment - फोटो : Hyundai

बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

हालांकि टाटा हैरियर के अलावा ह्यूंदै क्रेटा में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। लेकिन क्रेटा में इसका साइज 10.25 इंच है। वहीं हैरियर में 8.8 इंच का फ्लोटिंग आइसलैंड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
Hyundai CRETA Seats - फोटो : Hyundai

वेंटिलैटेड सीट्स

2020 ह्यूंदै क्रेटा में फ्रंट में वेंटिलेटेड सीटें दी गई हैं। वहीं टाटा हैरियर में वेंटिलाइज्ड सीट्स का फीचर नहीं मिलता है। वहीं ह्यूंदै वेंटिलाइज्ड सीट्स का फीचर अपनी मिडसाइज सेगमेंट सेडान कार वरना में भी दे रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hyundai CRETA Interior - फोटो : Hyundai

रिमोट इंजन स्टार्ट

2020 ह्यूंदै क्रेटा पहली ऐसी कार है, जो इस फीचर के साथ आएगी। इसकी खासियत यह है कि ऑटोमैटिक और मैनुअल, दोनों मॉडल्स में रिमोट इंजन स्टार्ट का फीचर मिलेगा। इससे पहले यह फीचर किआ सेल्टोस में दिया गया था, लेकिन कंपनी ने केवल ऑटोमैटिक वेरियंट्स में ही इसे दिया था। वहीं टाटा हैरियर में यह फीचर नहीं मिलता है।                 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें