फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 Honda WR-V की बुकिंग शुरू, BS6 पेट्रोल-डीजल इंजन के साथ अप्रैल में लॉन्चिंग

Sat, 07 Mar 2020 01:23 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
2020 Honda WR-V - फोटो : Amar Ujala
होंडा कार्स ने 2020 Honda WR-V से पर्दा उठाया है। वहीं कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। मात्र 21 हजार रुपये देकर इसकी बुकिंग की जा सकती है। होंडा जैस के क्रॉसओवर वर्जन WR-V में अभी तक कंपनी ने बीएस-6 वर्जन लॉन्च नहीं किया था, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि कंपनी इसकी जगह XU-V को उतार सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
2020 Honda WR-V Front - फोटो : Amar Ujala

बदल गया फ्रंट लुक

होंडा ने इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले वेबसाइट पर इसकी तस्वीर जारी की है। जिसमें अपकमिंग 2020 होंडा WR-V में कई बदलाव देखे गए हैं। नई होंडा WR-V में नए बंपर दिए गए हैं, साथ ही नई मल्टीपल स्लेट ग्रिल भी दी गई है, जिसने गाड़ी का फ्रंट लुक पूरा बदल दिया है। नई होंडा WR-V में ब्लैक इंसर्ट के साथ नई LED फॉग लैंप हाउसिंग दी गई है, जिसे कार पहले के मुकाबले ज्यादा बोल्ड हो गई है।
 
विज्ञापन

3 of 6
2020 Honda WR-V Rear - फोटो : Amar Ujala

ऑल-LED लाइटिंग पैकेज

इसके अलावा इसमें ऑल-LED लाइटिंग पैकेज दिया गया है। इसमें डीआरएल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और पोजिशनिंग लैंप्स, LED टेललैंप्स दिए गए हैं। कंपनी ने हालांकि अभी तक इसकी लॉन्चिंग की तारीखों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह अप्रैल में लॉन्च होगी। साथ ही होंडा WR-V को बीएस6 पेट्रोल और डीजल इंजन में ही उतारा जाएगा।

4 of 6
2020 Honda WR-V Interior - फोटो : AmarUjala

इंटीरियर में बदलाव नहीं  

2020 होंडा WR-V के इंटीरियर में कोई खास बदलाव नहीं होंगे। मौजूदा होंडा WR-V में फीचर स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट के साथ 7-इंच टचस्क्रीन, सनरूफ, रिअर कार एसी वेंट्स, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रिअर पार्किंग सेंसर्स और रिअर पार्किग कैमरा जैसे फीचर मिलते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
2020 Honda WR-V Cruise Control - फोटो : Amar Ujala

हो सकती में ऑटोमैटिक में लॉन्च

होंडा WR-V 1.5 लीटर ड़ीजल इंजन ऑप्शन और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आती है। दोनों ही इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में आते हैं। i-VTEC पेट्रोल इंजन 89 बीएचपी की पावर और 110 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं डीजल इंजन 99 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। फिलहाल होंडा WR-V के किसी भी वर्जन में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन उपलब्ध नहीं है। उम्मीद है कि नई होंडा WR-V ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Honda City 2020 RS - फोटो : Social Media

जल्द लॉन्च होगी नई होंडा सिटी

यह भी खबरें है कि मारुति सियाज और ह्यूंदै वरना को मात देने के लिए नई होंडा सिटी को भी अप्रैल में ही लॉन्च किया जा सकता है। जिसके बाद WR-V को उतारा जाएगा। होंडा WR-V के वर्तमान मॉडल की कीमत 8.08 लाख रुपये से लेकर 10.48 लाख रुपये तक है। वहीं नए इंजन के साथ होंडा WR-V की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें