टाटा मोटर्स ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार टिगोर के दो को अब ऑटोमैटिक (AMT) वेरिएंट के साथ लांच कर दिया है।कंपनी का कहना है ऑटोमैटिक वेरिएंट से टिगोर को अपने सेगमेंट में काफी मजबूती मिलेगी साथ ही ग्राहकों को ड्राइव करने बेहतर अनुभव मिलेगा। आइये जानते हैं टिगोर AMT के फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन
कीमत और वेरिएंट
2 of 4
कार का नया XM वैरिएंट पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ आता है।
टाटा मोटर्स टिगोर के XMA और XZA + दो नए वेरिएंट में ऑटोमैटिक (AMT) की सुविधा दी है। कीमत की बात करें तो XMA और XZA + की कीमत क्रमशः 6.39 लाख और INR 7.24 लाख, (एक्स-शोरूम दिल्ली) हैं। ऑटोमैटिक की सुविधा टिगोर के 1.2L रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगी और यह टिगोर के सभी कलर्स में उपलब्ध होगा। इस समय टिगोर में मिस्री ब्लू, रोमन सिल्वर, एस्प्रेसो ब्राउन, बेरी रेड, पियरलेसेंट व्हाइट और टाइटन ग्रे कलर्स उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
जानिये क्या कहा कंपनी ने ?
3 of 4
कॉम्पैक्ट सेडान टाटा टिगोर
टिगोर ऑटोमैटिक के लांच कर टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष, बिक्री, विपणन और ग्राहक सहायता, यात्री वाहन व्यवसाय इकाई (PVBU) एसएन बर्मन ने बताया कि हम लगातार ग्राहकों के लगातार बेहतर प्रोडक्ट्स ला रहे हैं, टिगोर ऑटोमैटिक ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा, हमें विश्वास है कि हमारे ग्राहक व्यावहारिकता के सही संयोजन की सराहना करेंगे और इन नए परिवर्धन की सुविधा प्रदान करनी होगी।
टिगोर में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 85hp की पावर जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियर के साथ अब AMT की भी सुविधा है । इसके अलावा यह 1.05 लीटर वाला डीजल इंजन के साथ भी आती है जो 70hp की पावर जनरेट करता है । टिगोर इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। टिगोर में 7.0-इंच हार्मन टचस्क्रीन इनफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो ऐंड्रॉयड ऑटो सपॉर्ट करता है। यह रिवर्स कैमरे के डिस्प्ले के रूप में भी काम करता है। टिगोर का सीधा मुकाबला मारुति डिजायर, होंडा अमेज, हुंडई एक्ससेंट और फोर्ड Aspire से है।