फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंघाई मोटर शो में पेश हुई 2.27 करोड़ की इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज पर चलेगी 320 किलोमीटर चलेगी

Wed, 17 Apr 2019 05:54 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
toyota car
चीन का सबसे बड़ा ऑटो शो 'शंघाई मोटर शो' 16 अप्रैल से शुरू हो चुका है और यह 25 अप्रैल तक चलेगा। इसे आम पब्लिक के लिए 18 से 25 अप्रैल तक खोला जायेगा। इस बार इस मोटर शो में इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर ज्यादा ज़ोर दिया गया है। साथ ही, पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियों की प्रदर्शनी भी देखने लायक है। 





 
Trending Videos
विज्ञापन

शंघाई मोटर शो के बारे में खास बातें 

2 of 5
motor show 2019
शंघाई मोटर शो का आयोजन पहली बार 1985 हुआ था। 18 देशों के करीब 1000 एक्जीबिटर्स इस शो में हिस्सा ले रहे हैं। इस एक्जिबिशन का एरिया 3.6 लाख वर्ग मीटर क्षेत्रफल में तैयार किया गया है और 2035 संस्थानों के 11 हजार पत्रकार इस इवेंट कवर कर रहे हैं। शंघाई मोटर शो में प्रदर्शित हुई कुछ ख़ास कारों पर एक नजर डालते हैं।



 
विज्ञापन

टोयोटा की इलेक्ट्रिक एसयूवी हुई पेश  

3 of 5
toyota new ev
जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने शंघाई मोटर शो में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी सी-एचआर और आईजोआ को पेश किया। सी-एचआर टोयोटा के नए ग्लोबल आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर बनी है और यह पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार है। टोयोटा सी-एचआर को सिर्फ चीन में बेचेगी, हालांकि अभी तक इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गयी है। इस कार को अगले साल यानी 2020 से चीन में बेचा जाएगा।


 

एस्टन मार्टिन रैपिड-ई

4 of 5
Aston Martin Rapide E electric sport
एस्टन मार्टिन रैपिड-ई, पेट्रोल पर चलने वाली रैपिड-एस का इलेक्ट्रिक वर्जन है। 4 सेकंड के अंदर जीरो से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इस मॉडल की सिर्फ 155 यूनिट्स ही बनेंगी। फुल चार्ज होने पर यह कार 320 किलोमीटर तक चलेगी। इसकी अनुमानित कीमत 2.27 करोड़ रुपए से शुरू होती है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

मर्सिडीज कॉन्सेप्ट जीएलबी एसयूवी 

5 of 5
mercedes benz glb concept
शंघाई मोटर शो में मर्सिडीज ने अपनी 7 सीटर कॉन्सेप्ट जीएलबी एसयूवी पेश की। यह ऑल व्हील ड्राइव सुविधा से लैस है। इसमें 2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, जो 224 हॉर्स पावर देता है, साथ ही यह 8 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन से लैस है। आपको बता दें कि मर्सिडीज की एसयूवी रेंज में पहले से सात गाड़ियां हैं और यह आठवीं होगी। फिलहाल यह कॉन्सेप्ट मॉडल है, इसलिए इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें