फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई Hyundai Grand i10 इस साल 20 अगस्त को होगी लांच, होंगे इतने बदलाव

Mon, 08 Jul 2019 09:24 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
2019 Hyundai Grand i10
KONA  के बाद अब Hyundai भारत में एक दम नई Grand i10 लाने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स और सोर्स की माने तो कंपनी 20 अगस्त तो नई Grand i10 को लांच कर सकती है, हांलाकि कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है। नई Grand i10 को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। मौजूदा मॉडल से नया मॉडल काफी अलग होगा और इसमें कई नए फीचर्स को शामिल किया जायेगा।
विज्ञापन

इंजन

2 of 4
Hyundai Grand i10 facelift - फोटो : Google
नई जनरेशन Grand i10 भी पेट्रोल और डीजल के साथ आएगी। विस्तार से बात करें तो इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 83hp पावर देगा। वही यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ले ऑप्शन के साथ आएगा। इतना ही नहीं कार में 1.2-लीटर डीजल इंजन मिलेगा। खासबात यह है कि दोनों इंजन बीएस-6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप होंगे।
विज्ञापन

लुक्स

3 of 4
नई ग्रैंड आई 10 फेसलिफ्ट - फोटो : Amit Dwivedi
नई Grand i10 के डिजाइन में काफी नयापन इस बार देखने को मिलेगा। इसमें नई और चौड़ी फ्रंट ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स और नई हेडलाइट्स भी शामिल की जाएगी, साथ ही कैबिन में भी इस बार काफी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके अलावा कार में टच स्क्रीन इन्फोटेंमेन्ट सिस्टम मिलेगा।  
 
विज्ञापन

कीमत

4 of 4
Hyundai Grand i10 facelift - फोटो : Google
मौजूदा मॉडल की तुलना में नई Grand i10 कुछ महंगी होगी क्योकिं कार में नए फीचर्स के अलावा बीएस-6 एमिशन नॉर्म्स वाला इंजन होगा। इस समय मौजूदा मॉडल की कीमत 4.98 लाख रुपये से शुरू होती है।  नई Grand i10 का सीधा मुकाबला फॉर्ड फिगो और मारुति स्विफ्ट जैसी कारों से होगा।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें