फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aprilia ने लांच किया सस्ता storm 125 स्कूटर, TVS Ntorq 125 से होगा मुकाबला

Sun, 26 May 2019 01:17 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजला
विज्ञापन
1 of 3
aprilia storm 125 - फोटो : google
इटली की टू-व्हीलर निर्माता कंपनी  Aprilia ने भारत में अपना नया स्कूटर Storm 125 को लांच कर दिया है। Aprilia Storm 125 को पहली बार Auto Expo 2018 में पेश किया गया था। कंपनी की तरफ से इसकी एक फोटो भी जारिन की गई है जिसमें देखा जाये तो इसके दोनों तरफ ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं।
विज्ञापन

कम कीमत में आया Aprilia Storm 125

2 of 3
Aprilia Storm 125 - फोटो : Google
Aprilia Storm 125 की कीमत 65,000 रुपये रखी है। आपको बता दें कि Aprilia SR125 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 72,920 रुपये है। ऐसे में नया Storm 125 करीब 8 हजार रुपये सस्ता है। यानी जो लोग कम बजट में एक स्टाइलिश स्कूटर की चाहत रखते हैं उन्हें यह नया मॉडल लुभा सकता है। लेकिन Aprilia ने कॉस्ट कटिंग के लिए इसमें कुछ बदलाव किए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन

3 of 3
Aprilia Storm 125 - फोटो : Google
नए Storm 125 में 124.49 सीसी का इंजन दिया गया है जो 7,250 आरपीएम पर 9.5hp की पावर और 6,250 आरपीएम पर 9.8Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह वही इंजन है जो SR 125 को पावर देता है। परफॉरमेंस के मामले में यह इंजन अच्छा है। Storm 125 में 12-इंच के व्हील्स दिए गए हैं। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। वही अब इसमें ग्रैब हैंडल दिया गया है जो इसके पिछले मॉडल में नहीं है। Aprilia Storm 125 का मुकाबला TVS Ntorq 125 और Honda Grazia जैसे स्कूटर्स से होगा।    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें