फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zodiac Nature: इन राशि के बच्चों में होता है जीतने का जुनून, हमेशा रहते नंबर वन

Wed, 20 Apr 2022 07:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि की अपनी अलग विशेषता होती है और इसी विशेषता के कारण हर राशि के लोगों में कुछ न कुछ खास होता है। - फोटो : istock
Zodiac Nature: वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियां होती हैं। ज्योतिष के अनुसार सभी राशियों का अपना एक स्वभाव, विशेषता और प्रतीक चिन्ह होता है। राशि और राशि के स्वामी के स्वभाव व विशेषता का हमारे व्यक्तित्व पर पूरा असर होता है, इसलिए किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, स्वास्थ्य और गुण व दोष का अंदाजा उसकी राशि के बारे में जानकर लगाया जा सकता है। हर राशि का अपना एक स्वामी होता है और यह राशियों के जातकों के स्वाभाव को नियंत्रित करता है। हिंदू ज्योतिष पद्धति के अनुसार सूर्य और चंद्रमा को एक-एक राशि का स्वामित्व प्राप्त है जबकि मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि ग्रह को दो-दो राशि का स्वामित्व मिला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि की अपनी अलग विशेषता होती है और इसी विशेषता के कारण हर राशि के लोगों में कुछ न कुछ खास होता है। कोई बेहद ही ईमानदार होता है तो कोई बुद्धिमान किसी को संगीत में रुचि होती है तो किसी की खेल में। और कुछ ऐसे होते हैं जिसमें जीतने की ललक हमेशा बनी रहती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ राशि के बच्चों के बारे में बताएंगे जिनके अंदर जीतने का जुनून कूट कूट कर भरा है। वह किसी भी क्षेत्र में हो चाहे पढ़ाई या खेल हर जगह अपना पहला स्थान बनाकर रखना चाहते हैं  और इसके लिए वो जी तोड़ मेहनत करते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मेष राशि के बच्चों के अंदर भरपूर ऊर्जा होती है। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के बच्चे काफी तेज होते हैं, इस राशि के बच्चों को अपनी एक अलग पहचान बनाने की तमन्ना होती है। अपनी पहचान अलग बनाने के लिए इस राशि के बच्चे जी तोड़ मेहनत करते हैं। किसी भी चीज में जीतने का इनके अंदर जबरदस्त जुनून देखने को मिलता है। मेष राशि के बच्चों के अंदर भरपूर ऊर्जा होती है। इसलिए वो किसी भी काम में हार नहीं मानते। 
विज्ञापन

3 of 7
वृषभ राशि के बच्चे बुलंद हौंसले वाले होते हैं। ये जो भी कार्य एक बार करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
वृषभ राशि के बच्चे बुलंद हौंसले वाले होते हैं। ये जो भी कार्य एक बार करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। यह जो भी काम अपने हाथ में लेते हैं उनमें सफलता हासिल किए बिना नहीं रहते। वह अपनी नंबर एक के टैग को छोड़ना नहीं चाहते। यह आकर्षण व्यक्तित्व के मालिक होते हैं और इनके अंदर प्रतियोगिता की भावना होती है जिस कारण इन्हें मात देना आसान नहीं होता है। 

4 of 7
थुन राशि के जातकों की बुद्धिमत्ता की प्रशंसा हर जगह होती है। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातक काफी बुद्धिमान और प्रतिभाशाली माने जाते हैं और इसके साथ ही यह पढ़ाई में अव्वल होते हैं। मिथुन राशि के जातकों की बुद्धिमत्ता की प्रशंसा हर जगह होती है।  इस राशि के जातक हाजिरजवाब होते हैं और ये जो भी कार्य करना चाहते हैं उसे सफलतापूर्वक पूरा करते हैं। इनके मन में जीतने का जुनून होता है जिस वजह से कम उम्र में यह ऊंचाइयों को छू लेते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
इस राशि के बच्चे प्रतिस्पर्धी गुणों से परिपूर्ण होतें हैं। ये सफलता पाने के लिए दिन रात एक कर देते हैं। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातक काफी तेज और समझदार होते हैं। यह मेहनती स्वभाव के होते हैं और कोई भी काम करने से पहले ही उसे पूरा करने के लिए अडिग हो जाते हैं। इस राशि के बच्चे प्रतिस्पर्धी गुणों से परिपूर्ण होतें हैं। ये सफलता पाने के लिए दिन रात एक कर देते हैं और पहले नंबर का स्थान नहीं छोड़ते। 
विज्ञापन

6 of 7
वृश्चिक राशि के बच्चे काफी बुद्धिमान होते हैं और सिर्फ मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक रूप से भी ये मजबूत होते हैं। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के बच्चे काफी बुद्धिमान होते हैं और सिर्फ मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक रूप से भी ये मजबूत होते हैं। इन राशि के बच्चों के लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं है। यह अपनी जीत के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। उनकी बस एक ही इच्छा रहती है कि वह हर क्षेत्र में आगे रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुंभ राशि वाले बच्चे भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले ही भांप लेते हैं और लोग इनके इसी गुण के कायल होते हैं। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के बच्चे भी दिमाग के काफी तेज होते हैं। पढ़ाई लिखाई में भी यह अव्वल आते हैं और यह काफी दूरदर्शी भी होते हैं। कुंभ राशि वाले बच्चे भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले ही भांप लेते हैं और लोग इनके इसी गुण के कायल होते हैं। यह बहुत ही काम उम्र में अपने करियर का चयन कर लेते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें