फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज होते हैं पति-पत्नी में झगड़े, तो ये उपाय बढ़ाएंगे रिश्तें में प्रेम

Sat, 20 Nov 2021 05:59 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पति-पत्नी का रिश्ते में थोड़ी बहुत नोक-झोंक तो लगी ही रहती है लेकिन कई बार ये छोटी-छोटी नोक-झोक ही बड़े झगड़े का रूप ले लेती है और पति-पत्नी के बीच अक्सर अनबन रहने लगती है। अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे तो इसमें तनाव होना लाजिमी है। क्या आपके साथ भी कुछ ऐसा होता है कि जब भी आप अपने पार्टनर से बात करने जाते हैं तो किसी न किसी बात को लेकर आपकी उनसे लड़ाई हो जाती है और बहुत प्रयास करने पर भी रिश्ते में प्रेम नहीं पनप पा रहा है तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। कुछ आसान से उपाय कर सकते हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से पति-पत्नी के बीच झगड़े समाप्त होते हैं और दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है। तो चलिए जानते हैं उपाय।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pinterest
ज्योतिष के अनुसार यदि आपके दांपत्य जीवन में समस्याएं बनी हुई हैं और किसी न किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ झगड़ा बना रहता है तो नियमित रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा संयुक्त रूप से पूजा करनी चाहिए। उनके समझ प्रतिदिन उनके समझ घी का दीपक प्रज्वलित करना चाहिए और शिव चालीसा का पाठ करते हुए मन में अपनी समस्या कहनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
हल्दी का उपाय
यदि कुंडली में बृहस्पति शुभ अवस्था में न हो तो वैवाहिक जीवन में समस्याएं आने लगती हैं और दांपत्य जीवन में प्रेम व मधुरता का अभाव होने लगता है। यदि आपकी शादी-शुदा जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई है तो हल्दी का सात गांठे लेकर उन्हें पीले धागे में बांध लें। अब इन गांठों को अपने दाएं हाथ में रखकर भगवान विष्णु के मंत्र ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें। ये जाप आप सात, ग्यारह या इक्कीस बार कर सकते हैं। इसके बाद इन गांठों को किसी मंदिर में जाकर भगवान विष्णु को अर्पित कर दें और उनसे सुखी दांपत्य जीवन की कामना करें।
विज्ञापन

4 of 4
भगवान विष्णु (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाने के लिए प्रत्येक शुक्रवार को किसी मंदिर में जाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के दर्शन करने चाहिए। इसके अलावा उन्हें गुलाब के फूल अर्पित करने चाहिए मान्यता है कि नियमित रूप से ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मधुरता और प्रेम बढ़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें