हल्दी का उपाय
यदि कुंडली में बृहस्पति शुभ अवस्था में न हो तो वैवाहिक जीवन में समस्याएं आने लगती हैं और दांपत्य जीवन में प्रेम व मधुरता का अभाव होने लगता है। यदि आपकी शादी-शुदा जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई है तो हल्दी का सात गांठे लेकर उन्हें पीले धागे में बांध लें। अब इन गांठों को अपने दाएं हाथ में रखकर भगवान विष्णु के मंत्र ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें। ये जाप आप सात, ग्यारह या इक्कीस बार कर सकते हैं। इसके बाद इन गांठों को किसी मंदिर में जाकर भगवान विष्णु को अर्पित कर दें और उनसे सुखी दांपत्य जीवन की कामना करें।