कुंभ साप्ताहिक राशिफल
- फोटो : सोशल मीडिया
कुंभ: भाग्य का मिलेगा साथ
यह सप्ताह राजनीति से जुड़े लोगों के लिए विशेष रूप से शुभ है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्त होगा। विभिन्न स्रोतों से आये के अवसर बनेंगे। गृहस्थ जीवन में संपन्नता आयेगी। पत्रकारिता, शिक्षा, लेखन आदि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में धार्मिक कार्यों में अधिक समय व्यतीत होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के संपन्न से हंसी खुशी का माहौल रहेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। सप्ताह के अंत में महिलाओं को खुद की सेहत या फिर किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा।