फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saptahik Rashifal: सप्ताह की चार भाग्यशाली राशियां, आय और आत्मविश्वास में होगी वृद्धि

Mon, 07 Jun 2021 06:02 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। साप्ताहिक राशिफल सप्ताह की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का साप्ताहिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। साप्ताहिक राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि यह सप्ताह आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। इस सप्ताह आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। साप्ताहिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।

विज्ञापन

2 of 5
मेष साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
मेष राशि: आत्मबल में होगी वृद्धि
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। सप्ताह के प्रारंभ में आप किसी योजना के विस्तार या फिर उसमें बदलाव का प्लान बना सकते हैं। हालांकि किसी भी बड़े कदम उठाने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। इस दौरान क्रोध करने से बचें। परिजनों के साथ किसी बात को लेकर वादविवाद हो सकता है। पारिवारिक मसलों को सुलझाते समय स्वहित के साथ स्वजनों की भावनाओं का भी ख्याल रखें। सरकारी और अर्धसरकारी जातकों पर काम का बोझ बना रहेगा। सप्ताह के अंत में विभिन्न स्रोतों से लाभ के अवसर बनेंगे। छात्रों और युवाओं को प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 5
सिंह साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह राशि: कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में किए जा रहे प्रयास में सफलता मिल सकती है। करिअर-कारोबार में आ रही अड़चनें दूर होंगी। यदि आपने राजनीति के क्षेत्र में बड़े पद की ख्वाहिश पाल रखी है तो उसे पूरा होने में अभी थोड़ा और समय लगेगा। किसी मित्र की मदद से प्रेम संबंधों में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। बीते सप्ताह के मुकाबले आप स्वयं को इस सप्ताह ज्यादा ऊर्जावान पाएंगे। बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। सप्ताह के प्रारंभ में धार्मिक-सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। किसी पुराने मित्र अथवा परिचित से मुलाकात होगी। सप्ताह के मध्य में छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान सेहत का ख्याल रखें। 

4 of 5
तुला साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
तुला राशि: मित्रों और परिजनों का मिलेगा पूर्ण सहयोग
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। इस सप्ताह आपके स्वप्न साकार हो सकते हैं। इष्ट-मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि इस दौरान बजाय दूसरों पर भरोसा करने के स्वयं की क्षमता पर विश्वास करते हुए आगे बढ़ें। सही दिशा में प्रयास करने पर निश्चित ही सफलता के योग बनेंगे। औषधि, रसायन आदि के कारोबारियों के लिए समय शुभ है। कामकाजी महिलाओं को व्यस्तता बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में किसी प्रियजन की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। लव पार्टनर हो या फिर जीवनसाथी, उसकी भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। इस दौरान आपके परस्पर हित टकरा सकते हैं। साथ ही अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
वृश्चिक राशि: नए स्रोतों से प्राप्त होगी आय
इस सप्ताह आय के नये स्रोत बनेंगे। बाजार में फंसा हुआ पैसा निकल आने से राहत महसूस करेंगे। यानी इस सप्ताह आर्थिक समस्याओं को दूर करने की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे। हालांकि थोक व्यापारियों के सामने कुछेक चुनौतियां बनी रहेंगी। सप्ताह के मध्य में कॅरिअर-कारोबार अथवा परिवार से जुड़े बड़े फैसलों को लेकर मन असमंजस में रहेगा। इस दौरान गुप्त शत्रुओं से बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। दूसरों के बहकावे में आने से बचें और स्वयं के विवेक से कार्य करें। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें अन्यथा सेहत नरम हो सकती है। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें