फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saptahik Rashifal: ये हैं सप्ताह की चार भाग्यशाली राशियां, धनलाभ के बनेंगे प्रबल योग

Mon, 14 Jun 2021 04:51 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
साप्ताहिक राशिफल (14 से 20 जून, 2021) - फोटो : अमर उजाला
Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। साप्ताहिक राशिफल सप्ताह की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का साप्ताहिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। साप्ताहिक राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि यह सप्ताह आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। इस सप्ताह आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। साप्ताहिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।

विज्ञापन

2 of 5
मेष साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
मेष राशि: इस सप्ताह प्राप्त होंगे आपको शुभ अवसर
यह सप्ताह आपके लिए शुभ अवसरों को लेकर आ रहा है। सप्ताह में आपको शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह की शुरूआत में आपको करियर कारोबार में तरक्की मिल सकती है। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है, जिसके बाद आपको प्रसन्नता महसूस होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में धन लाभ के साथ-साथ धार्मिक वातावरण बनेगा। इस दौरान सामाजिक अथवा किसी परोपकार से जुड़े कार्यों में आपकी पूरी सहभागिता रहेगी। सप्ताह के अंत में किसी आवश्यक कार्य हेतु लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आलस्य अथवा अभिमान के कारण ऐसे अवसर को खोने की बिल्कुल भूल न करें।
विज्ञापन

3 of 5
सिंह साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह राशि: कार्य-व्यापार में मिलेगी सफलता
इस सप्ताह आपको शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इन परिणामों को देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान खिल उठेगी। कार्य-व्यापार में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। सेहत में सुधार होने की प्रबल संभावना रहेगी। कारोबार में गति देखने को मिलेगी। आर्थिक रूप से आपको फायदा होगा। अप्रत्याशित रूप से बाजार में फंसा पैसा निकल आने से काफी राहत महसूस करेंगे। सप्ताह के अंत में सुख-सुविधा की चीजों में धन खर्च होगा। निजी जीवन में कोई बड़ा निर्णय को लेते समय माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आयेगी। 

4 of 5
कन्या साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या राशि: इस सप्ताह भाग्य में होंगी खुशियां
इस सप्ताह आपके जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। यह सप्ताह आपके लिए उपलब्धियों से भरा साबित हो सकता है। शुरुआत में परिजनों संग खुशनुमा पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रियजन से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। धार्मिक-सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग प्राप्त होगा। सत्ता पक्ष से लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय भावना में बहकर लेने से बचें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। सेहत संबंधी परेशानियों की अनदेखी न करें, अन्यथा परेशानी उठानी पड़ सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मकर साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
मकर राशि: धनलाभ के हैं प्रबल योग
इस सप्ताह धन लाभ एवं उन्नति के पर्याप्त अवसर मिलने के बावजूद उसका लाभ उठाने में पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पाएंगे। इस सप्ताह आपका मन कई बार अपने लक्ष्य से भटक सकता है। गुप्त शत्रुओं से विशेष रूप से सावधान रहें। विरोधी आपको गुमराह करने की कोशिश कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में इष्ट-मित्रों की मदद से कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा सहारा मिलेगा। लव पार्टनर भी आपकी मुश्किलों को आसान बनाने में मददगार साबित होगा। हालांकि स्वयं के साथ जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें