Sawan Vinayak Chaturthi 2023: सावन की विनायक चतुर्थी 20 अगस्त दिन रविवार को मनाई जाएगी। सावन की विनायक चतुर्थी के दिन व्रत रखकर गणेश जी की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन 5 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस बार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 19 अगस्त की रात 10:19 बजे से शुरू होगी और 21 अगस्त की रात 12:21 पर इसका समापन हो जाएगा। रविवार 20 अगस्त 2023 को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। यह दिन इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसी तिथि पर 'साध्य' और 'शुभ' अत्यंत शुभ योग का निर्माण भी हो रहा है। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग भी बन रहा है। गणेश जी शुभता के प्रतीक हैं, जिन पर उनका आशीर्वाद हो जाता है, उसके सभी संकट दूर हो जाते हैं । इस दिन भगवान गणेश जी 3 राशि के जातकों पर प्रसन्न रहेंगे। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।