फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनु राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा नया हिंदू विक्रम संवत 2077, पढ़ें वार्षिक राशिफल

Wed, 18 Mar 2020 04:44 PM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
धनु राशि के जातकों के लिए विक्रम संवत 2077 किस तरह का संकेत कर रहा है? नौकरी और व्यापार के मामले में धनु राशि के जातकों के लिए नया विक्रम संवत कैसा रहेगा? सेहत कैसे रहेगी? धनु राशि के जातकों के लिए नया हिंदी वर्ष विक्रम संवत 2077 कैसा रहेगा? इसका ज्योतिष विश्लेषण...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सामाजिक पक्ष
  • संवत्सर के आरंभ से ही आपके स्वामी बृहस्पति अपनी ही राशि में विराजमान है जो आपके लिए अत्यधिक शुभ फलदाई सिद्ध होते रहेंगे किंतु, मार्च के अंतिम सप्ताह से जून के अंतिम सप्ताह के मध्य यह अपनी नीच राशि 'मक'र राशि में चले जाएंगे जो आपके लिए कुछ अशुभ सिद्ध होंगे। जुलाई से पुनः यह अपनी राशि में आकर अति शुभ योगों का निर्माण करेंगे जिससे आपकी खोई प्रतिष्ठा वापस आएगी। झगड़े विवाद संबंधी मामलों का निपटारा होगा और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
विज्ञापन

3 of 4
पारिवारिक पक्ष
  • इस समय इनकी दृष्टि आपके विद्या भाव पर पड़ेगी जिससे आपको शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी और संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग बनेंगे प्रेम विवाह करना चाह रहे हों तो योग अति उत्तम रहेगा। यही दृष्टि आपके लिए भाग्यभाव पर पड़ेगी अतः धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और विदेश यात्रा का योग बनेगा। विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाहें तो शुभ परिणाम आपको अधिक खुशी दे सकते हैं। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी।
विज्ञापन

4 of 4
आर्थिक पक्ष
  • धनभाव में शनि देव का गोचर अनवरत चलता रहेगा इसलिए आकस्मिक धन प्राप्ति के योग के साथ-साथ किसी महंगी वस्तु के क्रय का भी योग बनेगा। मकान वाहन से संबंधित क्रय का निर्णय ले रहे हो तो विलंब ना करें सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। सितंबर से राहु और केतु का राशि परिवर्तन आपको शत्रुमर्दी बनाएगा फिर भी विवादों से बचें और कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें