फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंह राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा नया हिंदू विक्रम संवत 2077, पढ़ें वार्षिक राशिफल

Tue, 17 Mar 2020 05:02 PM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सिंह राशि के जातकों के लिए विक्रम संवत 2077 किस तरह का संकेत कर रहा है? नौकरी और व्यापार के मामले में कर्क राशि के जातकों के लिए नया विक्रम संवत कैसा रहेगा? सेहत कैसे रहेगी? सिंह राशि के जातकों के लिए नया हिंदी वर्ष विक्रम संवत 2077 कैसा रहेगा? इसका ज्योतिष विश्लेषण...
विज्ञापन

2 of 4
पारिवारिक स्थितियां
  • वर्ष के आरंभ से ही आपके राशि स्वामी सूर्य अष्टम प्रताप भाव में गए हुए हैं जिसके परिणाम स्वरूप आपको अग्नि, विष एवं  दवाओं के रिएक्शन से बचना पड़ेगा किंतु यही योग आपको मान सम्मान और प्रतिष्ठा भी दिलाएगा। वृहस्पति आपकी राशि से पंचम भाव में विराजमान है अतः शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी, संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। यहां तक कि नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। प्रेम विवाह करना चाह रहे हों तो यह संवत्सर सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन

3 of 4
नौकरी
  • गुरु के मकर राशि में गोचर के समय आपको गुप्त शत्रुओं से बचना पड़ेगा। राशि से भाग्य भाव में शुक्र का गोचर राजयोग का निर्माण करेगा अतः केंद्र अथवा राज्य सरकार के संबंधित विभागों में नौकरी आदि के लिए आवेदन करना हो अथवा किसी भी तरह का लाभ लेना हो तो यह  वर्ष उपयुक्त रहेगा नौकरी में स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं।आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना भी होगी।
विज्ञापन

4 of 4
व्यापार
  • राशि से छठे भाव में मंगल शनि और लाभ भाव में राहु का होना आपको अति ऊर्जावान और उत्साही बनाएगा जिसके कारण कई बार आप निर्णय लेने में जल्दबाजी कर सकते हैं अतः विवादित मामलों से बचें जहां तक हो सके इसका सही उपयोग अपने कार्य व्यापार की सफलता के लिए लगाएं शत्रु परास्त होंगे और कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। सितंबर से राहु के कर्क राशि में चले जाने के कारण आपके ग्रह गोचर में आया परिवर्तन आर्थिक तंगी ला सकता है उसके लिए अभी से सावधान रहें और अपव्यय बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें