फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Vakri 2020: क्या है ज्योतिष में शुक्र ग्रह का महत्व, जानें इस ग्रह से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

Wed, 13 May 2020 12:23 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
शुक्र ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
13 मई को शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृष में वक्री हो रहे हैं। शुक्र की वक्री चाल का असर सभी राशियों पर शुभाशुभ रूप में पड़ेगा। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को रोमांस, कला, सौंदर्य, वैभव एव सभी प्रकार के भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह को वृष और तुला राशि का स्वामित्व प्राप्त है। शुक्र कन्या राशि में नीच का और मीन राशि में उच्च का होता है। 
विज्ञापन

2 of 9
शुक्र ग्रह - फोटो : Pixabay
जब किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में होता है तो उसका जीवन बहुत ही सुख और शांति से बीतता है। व्यक्ति को सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद प्राप्त होता है। वहीं कुंडली में शुक्र के कमजोर होने से व्यक्ति को आर्थिक परेशानियां का सामना करना पड़ता है। जातक के दांपत्य जीवन में भी परेशानियां आती हैं। ऐसे में शुक्र को मजबूत बनाने के लिए ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं जिसमें पूजा-पाठ, दान, व्रत और रत्न को धारण करने की सलाह दी गई है। 



शुक्र की वक्री चाल से किसी की बदलेगी लव लाइफ, तो किसी के पास आएगा पैसा
विज्ञापन

3 of 9
शुक्र देव - फोटो : अमर उजाला
शुक्र ग्रह को शुभ बनाने के लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है 
  • ॐ शुं शुक्राय नम:। 
  • ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् 

4 of 9
मां लक्ष्मी - फोटो : अमर उजाला
  • कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखें और मां लक्ष्मी की उपासना करें।
विज्ञापन

5 of 9
white shirt
  • ज्योतिष में प्रत्येक दिन के लिए अलग-अलग रंगों के वस्त्रों को पहना जाता है। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहना शुभ रहता है।
विज्ञापन

6 of 9
मोती के गहने - फोटो : pixabay
  • दान देने से सभी तरह के दोष दूर हो जाते हैं, ऐसे में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सफेद चीजों का दान करना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
  • शुक्र को प्रबल करने के लिए हीरा और सफेद पुखराज पहना जाता है लेकिन रत्नों को धारण करने से पहले किसी अच्छे ज्योतिषी से सलाह जरूर ले लेना चाहिए।

8 of 9
लाल चींटी - फोटो : Social media
  • शुक्र की शुभता के लिए चींटियों और सफेद गाय को आटा खिलाना चाहिए। 
विज्ञापन

9 of 9
शुक्र देव - फोटो : अमर उजाला
  • शुक्र यंत्र को विधि-विधान से पूजित कर पूजास्थल पर रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें