फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 अप्रैल को शुक्रदेव बदलने वाले हैं अपनी चाल, इन राशियों के लिए शुरू होगा शुभ समय

Sat, 14 Apr 2018 12:36 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
astrology
शुक्रदेव आगामी 20 अप्रैल से चाल बदलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने करेंगे। इन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
astrology - फोटो : google
ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार, शुक्र ग्रह एश्वर्य आर सम्मान देने वाला ग्रह है। इस ग्रह के गोचर से कुछ राशियों पर यह प्रभाव शुभ तथा कुछ में अशुभ साबित होगा। आगे जानिए...
 
विज्ञापन

3 of 8
aries - फोटो : aries
मेष राशि: इन राशि वालों के दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से धनलाभ के योग भी बनेंगे।

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों में स्वास्थ्य उत्तम होने से मन प्रसन्न रहेगा। कला व सौन्दर्य के प्रति रुझान बढ़ेगा।
 

4 of 8
कर्क राशि
मिथुन राशि : इस राशि के जातकों के लिए संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। मनोरंजन पर भी खर्च होने के आसार हैं।

कर्क राशि:  इस राशि के जातकों के पारिवारिक मामलों में अनुकूल स्थिति के योग बनेंगे। संपत्ति से संबंधित कार्य में सहयोग द्वारा सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 8
सिंह राशि - फोटो : leo sign
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के प्रमोशन भी हो सकता है। उनके व्यापार-व्यवसाय की स्थिति अनुकूल होकर प्रगति के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा।  
कन्या राशि:  इस राशि के लिए भाग्योदय के योग हैं। धर्म-कर्म में भी खर्च होगा। पिता का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
विज्ञापन

6 of 8
तुला राशि
तुला राशि:  इस  राशि के जातकों के लिए धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि:  इन राशि के जातकों के लिए बाहरी मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी। भोग-विलास की सामग्री पर खर्च होगा।
विज्ञापन

7 of 8
मकर राशि - फोटो : capricorn sign
धनु राशि:  इस राशि के जातकों के लिए शत्रुपक्ष पर व्यय की संभावना रहेगी। व्यवसाय पक्ष में संभलकर चलना होगा।

मकर राशि:  इस राशि के जातकों को व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल स्थिति रहेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

8 of 8
कुंभ राशि - फोटो : aquarius sign
कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए सभी मनोकामनाएं पूरी होने का समय रहेगा। सुखद वातावरण रहेगा और खुशी देने वाला समाचार मिलेगा। पारिवारिक सहयोग के साथ शुभ कार्य भी होंगे।

मीन राशि:  इस राशि वालों के लिए परिश्रम अधिक करने पर थोड़ी सफलता मिल सकती है। आय से अधिक खर्च भी होगा। व्यापार के मामलों में सर्तकर्ता बरतने की जरूरत है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें