फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम बढ़ाने के साथ दिलाती है परेशानियों से छुटकारा दिलाती है बांसुरी, वास्तु दोष भी करती है दूर

Fri, 05 Feb 2021 12:23 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बांसुरी के वास्तु उपाय
वास्तु के अनुसार घर में बांसुरी रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से भी घर में बांसुरी रखना बहुत अच्छा माना गया है, क्योंकि बांसुर भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय है। मान्यता है कि जिस घर में बांसुरी रखी होती है, उस घर के सदस्यों में परस्पर प्रेम तो बना रहता है इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। वास्तु में बांसुरी को आपकी उन्नति और प्रगति का सूचक बताया गया है। घर में बांसुरी रखने से वास्तु दोष को भी दूर होता है। तो चलिए जानते हैं वास्तु से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण उपाय....़
विज्ञापन

2 of 6
flute vastu remedies
अपने घर के प्रवेश द्वार पर दो बांसिरयों को क्रॉस करके लगाएं। इससे वास्तु दोष से होने वाली नकारात्मक ऊर्जा का आपके घर में प्रवेश नहीं होता है। मान्यता है कि इससे आपके मुसीबतों से छुटकारा मिलता है। यदि आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी है तो उससे निकलने के प्रार्थना करते हुए मोरपंख से सुशोभित बांसुरी को पूजा स्थान पर रखें। इससे जल्दी है आपको परेशानी से मुक्ति प्राप्त होती है।
विज्ञापन

3 of 6
flute
यदि आपके परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ गए हैं तो एक ही रंग की दो बांसुरियां लाकर अपने घर के पूजा स्थान पर रख दें। इससे गृह क्लेश खत्म होता है और परिवार के सदस्यों के बीच परस्पर प्रेम बढ़ता है।

4 of 6
bansuri
यदि आप आध्यात्मिक शांति का अनुभव करना चाहते हैं तो घर में श्रीकृष्ण की प्रतिमा के साथ बांस की बांसुरी अवश्य रखें। इससे आपके मन शांति और आध्यात्मिक सुख की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

5 of 6
flute
यदि आपको व्यापार में घाटे का सामना करना पड़ रहा है तो एक बांसुरी लेकर उसमें मोरपंख लगकर अपने कार्य स्थल पर धनस्थान (गल्ले) में रख दें। इससे आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। प्रतिदिन दुकान या कार्यस्थल पर पूजा करते समय गल्ले में भी धूप-दीप दिखाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बांसुरी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
जिन लोगों को संतान प्राप्ति में विलंब हो रहा है उन्हें की संतान की कामना पूर्ति के लिए शयन कक्ष एक बांसुरी को छिपाकर रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे जल्दी ही संतान प्राप्ति के योग बनने लगते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें