पति पत्नी की फोटो कहां लगाएं
- फोटो : adobe stock
पति-पत्नी की तस्वीर लगाने के लिए शुभ दिशाएं
वास्तुशास्त्र के अनुसार, पति-पत्नी की तस्वीर को घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा यानी नैऋत्य कोण में लगाना सबसे उत्तम माना गया है। इस दिशा में फोटो लगाने से वैवाहिक जीवन में स्थिरता, प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है। इसके अलावा, उत्तर दिशा भी तस्वीर लगाने के लिए शुभ मानी जाती है। उत्तर दिशा में फोटो लगाने से जोड़ा के बीच तालमेल और समझदारी बढ़ती है और रिश्ते में मिठास बनी रहती है। तस्वीर को बेडरूम की दीवार पर, खासकर बिस्तर के पीछे लगाना चाहिए ताकि प्रेम और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़े। इसके अलावा, ड्राइंग रूम में भी तस्वीर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।