वास्तु में घर के हर स्थान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। रसोई भी हर घर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। घर के इस स्थान से पूरे परिवार की सेहत जुड़ी होती है, और अच्छी सेहत ही व्यक्ति के लिए सबसे बड़ा धन है। रसोई में किसी भी प्रकार का दोष न सिर्फ घर की गृहिणी बल्कि पूरे परिवार पर बुरा प्रभाव डालता है, इसलिए इस स्थान को लेकर वास्तु के नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें सुबह उठकर रसोई में देखना शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है कि इन चीजों को देखने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं, जिससे आपके घर में अन्न और धन की कमी होने लगती है। तो चलिए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं।