फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Upay: इन 4 चीजों को खाली रखने से आ सकती है कंगाली,भाग्य का भी नहीं मिलता साथ

Wed, 28 Jun 2023 04:05 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vastu Upay never put these things empty
Vastu Upay:यदि आप वास्तु में विश्वास करते हैं और नया घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अपने नए घर के लिए बुनियादी वास्तु युक्तियों का पालन करना महत्वपूर्ण है। वास्तु आपके घर के प्रत्येक कोने में सकारात्मकता और खुशी सुनिश्चित करने के लिए सही रंग, प्रारूप, आकार और दिशाएं सुझाता है। किसी घर को घर बनाने के लिए उसमें एक निश्चित ऊर्जा होनी चाहिए और वास्तु कहता है कि घर में रहने वाला व्यक्ति उस ऊर्जा के प्रभाव में आता है। घर में अच्छे वातावरण और वास्तु कला के बीच संबंध को समझना महत्वपूर्ण है। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में मौजूद कई ऐसी चीजें है जिसका प्रतिकूल प्रभाव हमारे जीवन पर देखा जा सकता है जैसे कि घर में खाली पड़ी कोई चीज।अक्सर घर में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिनका खाली रहना दुष्प्रभाव देने लगता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी खाली चीजों का असर आपकी प्रगति पर पड़ता है। आइए जानते हैं क्या हैं वो चीज़ें। 
विज्ञापन

2 of 5
Vastu Upay never put these things empty - फोटो : iStock
पूजा घर में जलपात्र न रखें खाली 
पूजा घर में पूजन सामग्री,जैसे घंटी, धूप , जलपात्र आदि रखा जाता है। वास्तु के अनुसार पूजा के बाद जलपात्र को कभी भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए । जलपात्र यानि जल कलश में गंगाजल रख कर उसमें तुलसी पत्ता रखना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान को भी प्यास लगती है और जलपात्र भरा रहने से भगवान जल ग्रहण करते हैं। मन्दिर में जलपात्र खाली रहने से घर और जीवन में नकारात्मक प्रभाव डालता है जिससे आर्थिक संकट भी आता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Vastu Upay never put these things empty - फोटो : अमर उजाला
अन्न भंडार न रखें खाली 
वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी अन्न का भंडार खाली नहीं रहना चाहिए। खाली होने से पहले ही उसे भर देना चाहिए। भरा हुआ अन्न का भंडार समृद्धि का प्रतीक है। यह जीवन में सकारात्मकता लाता है। मां अन्नपूर्णा धन-धान्य, ऐश्वर्य और सौभाग्य की देवी हैं।इनकी हर रोज पूजा करने से घर अन्न भंडार से भरा रहता है। 

4 of 5
Vastu Upay never put these things empty - फोटो : Pixabay
तिजोरी न रखें खाली 
घर की तिजोरी हो या पर्स कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार खाली तिजोरी या पर्स हमेशा कंगाली की ओर ले जाते हैं। इसीलिए तिजोरी में हमेशा आप कौड़ी, गोमती चक्र, शंख भी रख सकते हैं। यह आपकी समृद्धि का प्रतीक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vastu Upay never put these things empty - फोटो : iStock
बाथरूम की खाली बाल्टी
वास्तुशास्त्र के अनुसार बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी नहीं रखनी चाहिए। बाथरूम में रखी खाली बाल्टी नकारात्मक ऊर्जा को लाती है, जिससे हजार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप बाल्टी का प्रयोग नहीं कर रहे हैं तो उसमें हमेशा पानी भरकर रखें। बाथरूप में नीले रंग की बाल्टी का प्रयोग करें, जब बाल्टी का प्रयोग हो जाए तो उसे जल से भरकर रख दें, उसे खाली न छोड़ें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें