फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु उपाय: वास्तु के इन आसान नियमों का करेंगे पालन तो नहीं आएगी कोई परेशानी, बरसेंगी खुशियां

Sat, 07 May 2022 01:38 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : अमर उजाला
वास्तु शास्त्र के अनुसार जिन घरों या प्रतिष्ठानों में वास्तु सम्मत चीजें बनी हुई होती हैं या फिर रखी हुई होती हैं वहां पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। ऐसे में इन स्थानों पर रहने वाले लोगों के जीवन में हमेशा सुख और समृद्धि का वास रहता है,वहीं जिन स्थानों पर वास्तु संबंधी कई तरह के दोष होते हैं वहां पर नकारात्मक ऊर्जाओं का कब्जा हो जाता है। घर पर नकारात्मक ऊर्जा होने पर व्यक्ति के जीवन में कई तरह का आर्थिक और मानसिक परेशानियां बनी रही हैं। वास्तु के अनुसार घर पर अगर पंच तत्वों का संतुलन खराब हो जाता है वहां पर कई सुख-शांति में बाधाएं आने लगती हैं। ऐसे में कुछ वास्तु नियमों का पालन कर घर पर मौदूज वास्तु दोषों का खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
जापानी मकड़ी केकड़ा - फोटो : Social media
वास्तु के अनुसार घर में गंदगी प्रवेश करने पर कई तरह के दोष उत्पन्न हो जाते हैं। ऐसे में घर के अंदर लगे हुए मकड़ी के जाले, धूल-गंदगी को समय-समय पर हटाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं रहती।
 
विज्ञापन

3 of 6
Vastu tips for plants
पेड़-पौधों से भी कई तरह की सकारात्मक ऊर्जा निकलती रहती है। घर में बनी हुई क्यारियों या गमलों में लगे हुए पौधों को नियमित रूप से पानी देना चाहिए। यदि कोई पौधा सूख जाए तो उसे तुरंत वहां से हटा दें।

4 of 6
Morning Vastu Tips - फोटो : iStock
दक्षिण-पश्चिम दिशा में ओवरहैड वाटर टैंक की व्यवस्था करना लाभप्रद रहता है। अक्सर देखा जाता है घर के दरवाजे और खिड़कियों से आवाजें निकलती रहती हैं ऐसे में दरवाजे को खोलते और बंद करते समय सावधानी से बंद करें,ताकि कर्कश ध्वनि न निकले।
 
विज्ञापन

5 of 6
puja ghar
- यदि आपने घर में पूजा घर बना रखा है तो शुभ फलों की प्राप्ति के लिए उसमें नियमित रूप से पूजा होनी चाहिए। दक्षिण-पश्चिम की दिशा में निर्मित कमरे का प्रयोगपूजा-अर्चना के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

- शयन कक्ष में ड्रेसिंग टेबल हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में रखनी चाहिए,सोते समय शीशे को ढक दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vastu tips - फोटो : vastu tips
- किसी भी व्यक्ति को दक्षिण दिशा की तरफ पैर करके नहीं सोना चाहिए,ऐसा करने से बेचैनी,घबराहट और नींद में कमी हो सकती है।

- भवन में उत्तर दिशा,ईशान दिशा,पूर्व दिशा,वायव्य दिशा में हल्का सामान रखना शुभ फलदाई होता है।

- मधुर संबंधों के लिए अतिथियों का स्थान या कक्ष उत्तर या पश्चिम की ओर बनाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें