(प्रतीकात्मक तस्वीर)
बैठक (ड्राइंग रूम)
आमतौर पर घुसते ही सबसे पहले ड्राइंग रूम बना होता है। घर में ड्राइंग रूम या बैठक एक ऐसा स्थान होता है जहां पर हमारे घर में मेहमान रुकते हैं। घर के सदस्यों का एकसाथ ज्यादातर समय इसी स्थान पर गुजरता है। इस स्थान पर किया गया रंग सभी को प्रभावित करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ड्राइंग रूम में सफेद, ऑफ-व्हाइट और हल्का पीला रंग करवाना सही रहता है।