फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु की इन छोटी-छोटी बातों का रखेंगे ध्यान, तो हमेशा परेशानियों से बचे रहेंगे आप

Sat, 08 May 2021 10:44 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
vastu tips - फोटो : vastu tips
विज्ञापन

वास्तु शास्त्र एक ऐसी प्राचीन विधा है, जिसका संबंध मुख्य रूप से ऊर्जाओं से होता है। वास्तु शास्त्र में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने पर जोर दिया जाता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने पर व्यक्ति को पारिवारिक और आर्थिक दोनों तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु में कई ऐसी उपयोग बाते बताई गई हैं, जिनका यदि ध्यान रखा जाए तो जीवन की बहुत सी परेशानियों से बचा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में

विज्ञापन


घर में नकारात्मकता के कारण क्लेश बढ़ने लगता है यदि आपको लगता है कि घर में नकारात्मकता बढ़ गई है तो प्रतिदिन पानी में थोड़ा सा नमक डालकर पोंछा लगाएं लेकिन इस बाते का ध्यान रखें कि गुरूवार के पानी में नमक न डालें।

  • यदि घर में पैसे की परेशानी चल रही है तो एक कांच की बोतल लेकर उसमें नमक भरकर रख दें। इससे धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति सही होने लगती है।
  • तिजोरी या धन स्थान को मां लक्ष्मी का वास माना गया है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें की धन स्थान के आसा-पास कूड़ा न रहे और न ही मकड़ी के जाले लगे हो। तिजोरी के पास कभी झाड़ू भी नहीं रखनी चाहिए। 
  • शयनकक्ष में पूजा घर नहीं बनाना चाहिए इससे घर में कलह की स्थिति उत्पन्न होती है। यदि स्थान नहीं है तो छोटा सा मंदिर ऐसे बनाएं कि वह सीधे आपके बिस्तर के पास या सामने न हो।
  • घर में नल हमेशा कसकर बंद करें। यदि नल से पानी टपकता है तो उसे तुरंत सही करवाएं। कहा जाता है कि फालतू पानी बहने से अनावश्यक खर्चे बढ़ते हैं। 
विज्ञापन

  • घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी भलि प्रकार से देखभाल करनी चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता और समृद्धि बनी रहती है। 
  • आज के समय में लोग स्नानगृह और शौचालय एक ही स्थान पर बनाए जाते हैं। वास्तु के अनुसार यह सही नहीं माना जाता है। यदि आपके घर में भी इस तरह से स्नानगृह और शौचालय एक साथ बना है तो उसे हमेशा बंद रखना चाहिए।
  • घर में कांटेदार या दूध निकलने वाले पौधे नहीं लगाने चाहिए। ये नकारात्मकता को बढ़ाते हैं।
  • वास्तु के अनुसार शयन कक्ष में कभी भी आइना सीधे पलंग के सामने या पीछे की ओर नहीं लगाना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें