वास्तु के अनुसार घर में इस जगह रखें शिव जी की तस्वीर या मूर्ति
- फोटो : iStock
इस दिशा में लगाएं शिव जी की तस्वीर
भगवान शिव का निवास स्थान यानी कैलाश पर्वत उत्तर दिशा में है। इसलिए घर में शिव जी की मूर्ति या तस्वीर उत्तर दिशा में ही रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी शिव जी की ऐसी प्रतिमा या मूर्ति नहीं लगानी चाहिए जिसमें वह क्रोधित मुद्रा में हों। क्योंकि भगवान शिव की ये मुद्रा विनाश का प्रतीक माना गया है।