फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips to Hang Pictures: घर की किस दिशा में लगाएं फोटो फ्रेम ? जानें वास्तु से जुड़े नियम

Wed, 11 Mar 2026 02:53 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Vastu Tips to Hang Pictures: वास्तु के अनुसार, घर में फोटो फ्रेम लगाने से खुशियां बढ़ती हैं। परंतु कई बार गलत दिशा में लगी तस्वीरें तनाव का बड़ा कारण बन सकती हैं...
विज्ञापन
1 of 5
Vastu Tips to Hang Pictures - फोटो : अमर उजाला
Vastu Tips to Hang Pictures: आमतौर पर हर व्यक्ति अपने कमरे को मनपसंद तरीके से सजाना पसंद करता है। कमरे की सजावट में फोटो फ्रेम भी एक अहम भूमिका निभाते हैं, क्योंकि ये न सिर्फ खूबसूरती बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाते हैं। साथ ही यह फोटों व्यक्ति की यादों को भी ताजा करती हैं। लेकिन कई बार अनजाने में तस्वीरों को गलत दिशा में लगाने से घर में कलह होने लगती हैं। यही नहीं धीरे धीरे नकारात्मक प्रभाव भी रिश्तों पर पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर फोटो फ्रेम को सही दिशा में लगाया जाए, तो रिश्तों में मिठास आती हैं। वहीं गलत दिशा में लगी तस्वीरें तनाव की वजह भी बन सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि, घर में फोटो लगाने की सही दिशा कौन-सी होती हैं।

Shani Asta 2026: 40 दिन अस्त रहेंगे शनि, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें होगी हानि
विज्ञापन

2 of 5
Vastu Tips to Hang Pictures - फोटो : instagram
फोटो लगाने की क्या है सही दिशा ?
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में आप फोटो लगा सकते हैं। यह रिश्तों में स्थिरता लेकर आती हैं। अगर इस दिशा की दीवार पर परिवार संग तस्वीर लगाई जाए, तो इससे सुख-समृद्धि भी बढ़ती हैं।

Vastu Tips: बार-बार इंटरव्यू में नहीं मिल रही सफलता, जरूर करें वास्तु से जुड़े ये उपाय
विज्ञापन

3 of 5
Vastu Tips to Hang Pictures - फोटो : Adobe Stock
इन दिशाओं से बचें
  • वास्तु मान्यताओं के अनुसार, व्यक्ति को भूलकर भी घर की उत्तर व उत्तर-पूर्व दिशा में वैवाहिक जीवन की फोटो नहीं लगानी चाहिए। इसके प्रभाव से रिश्तों में अनबन हो सकती हैं।

4 of 5
Vastu Tips to Hang Pictures - फोटो : अमर उजाला
  • वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा को धन और अवसरों की दिशा माना जाता है। इस दीवार पर कपल तस्वीर लगाने से बचना चाहिए।
  • माना जाता है कि, घर की पूर्व दिशा में उदास भाव वाली तस्वीर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती हैं। हालांकि, आप कोई अन्य फोटो लगा सकते हैं।
 

Vastu Tips: गिनकर रोटियां बनाना शुभ या अशुभ ? जानें क्या कहते हैं वास्तु नियम

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vastu Tips to Hang Pictures - फोटो : freepik
  • घर का ईशान कोण बहुत पवित्र होता है। इन स्थानों पर भगवान की फोटो लगाना फलदायी होता है। लेकिन कपल फोटो भूलकर भी न लगाएं।
  • वास्तु के अनुसार, बेडरूम में लगी फोटो के सामने शीशा न रखें। यह रिश्तों में मनमुटाव लेकर आ सकते हैं।

Vastu Tips: घर का मुख्य कैसा होना चाहिए ? जानिए साफ-सफाई से लेकर दिशा तक सबकुछ

Vastu Shastra: ये घटनाएं देती हैं खुशखबरी का संकेत, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें