फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के दरवाजे पर चुपचाप कर दें ये 5 काम, नहीं लगेगी किसी की बुरी नजर

Tue, 06 Feb 2018 12:26 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Main Door
रंग
वास्तु के अनुसार घर में जितने भी दरवाजे होते हैं उनमें सबसे बड़ा मुख्य द्वार होना चाहिए। मेन गेट का रंग या तो पीला, मरून या सिंदूरी लाल होना चाहिए। अगर आप किराए के मकान में रहते हैं और दरवाजे का रंग नहीं बदल सकते तो कम से कम उस पर इन रंगों की कोई पेंटिंग या तस्वीर जरूर टांगनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
Sign
शुभ चिह्न
घर के मेन गेट पर ओम, स्वस्तिक, शुभ लाभ जरूर लिखना चाहिए। इसके लिए लाल रंग की रोली का प्रयोग करना चाहिए। माना जाता है कि इससे बुरी नजर नहीं लगती। आप चाहें तो इनके स्टीकर्स भी दरवाजे पर लगा सकते हैं, जो बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Tulsi
पौधा
घर के मेन गेट के पास तुलसी पौधा जरूर लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करतीं। इसके अलावा आप चमेली का बेल भी लगा सकते हैं। इसका सुगंध आपका मूड फ्रेश करेगा। साथ ही वास्तु दोष भी मिट जाएगा। 

4 of 5
Toran
तोरण
घर के मुख्य द्वार पर अशोक के पेड़ के पत्ते या आम के पत्तों से तोरण या वंदनवार बनाकर जरूर लटकाएं। यह हेल्थ के लिहाज से भी कारगर होते हैं। अगर आपके पास ऐसे पत्ते नहीं हैं, तो आप बाजार में मिलने वाले वंदनवार भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Wind Chime
विंड चाइम
घर के मेन गेट पर छह डंडों वाला विंड चाइम लगाने से भी घर में बरकत होती है। चीनी वास्तु शास्त्र फेंग शुई के अनुसार विंड चाइम की खनखनाहट से घर पर बुरे प्रभाव नहीं पड़ते। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें