फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips for Plants: बेहद अशुभ माने जाते हैं ये 5 पौधे, परिवार में भर देते हैं कंगाली और क्लेश

Sun, 30 Oct 2022 12:44 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बेहद अशुभ माने जाते हैं ये 5 पौधे, परिवार में भर देते हैं कंगाली और क्लेश - फोटो : iStock
Vastu Tips for Plants: वास्तु शास्त्र में घर में और घर के आस-पास लगे पेड़ पौधों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। वास्तु के अनुसार, घर में हरे भरे-पौधे लगाना काफी शुभ होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पेड़-पौधों से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा सुख-शांति और समृद्धि लाती है। घर या घर के आस पास लगे हरे-भरे पौधे देखने जितने सुंदर होते हैं, मन को भी उतने ही सुकून देने वाले होते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर घर में हरे-भरे पौधे हों, तो सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है जो तरक्की, सुख-समृद्धि और खुशहाली के आगमन में सहायक होते हैं, लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो जीवन में परेशानियों का कारण बनते हैं। कहा जाता है कि यदि ऐसे पौधे आस पास लगे हों तो घर की शांति भंग हो जाती है और परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं उन पौधों के बारे में जो घर में नकारात्मकता बढ़ाते हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
बेहद अशुभ माने जाते हैं ये 5 पौधे, परिवार में भर देते हैं कंगाली और क्लेश
भूलकर भी घर में न लगाएं ये पौधे

कांटेदार पौधे
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या घर के आसपास किसी भी तरह के कांटेदार पौधे लगाने से बचना चाहिए। घर में इस तरह के पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही इस तरह के पौधे जिंदगी में कई तरह की परेशानियां पैदा कर देती हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
बेहद अशुभ माने जाते हैं ये 5 पौधे, परिवार में भर देते हैं कंगाली और क्लेश - फोटो : iStock
न लगाएं बबूल का पेड़
कभी भी घर के आसपास बबूल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इसे लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बबूल के पेड़ में कांटे होते हैं, जो कार्य में बाधा के साथ नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है। 

4 of 5
बेहद अशुभ माने जाते हैं ये 5 पौधे, परिवार में भर देते हैं कंगाली और क्लेश - फोटो : iStock
बेर का पेड़ भी होता है अशुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेर के पेड़ में कांटे होने की वजह से घर में नकारात्मकता बढ़ जाती है और आर्थिक संकट गहरा जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में बेर का पेड़ लगा होता है माता लक्ष्मी उस घर से अप्रसन्न होकर चली जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेहद अशुभ माने जाते हैं ये 5 पौधे, परिवार में भर देते हैं कंगाली और क्लेश - फोटो : iStock
नींबू और आंवले का पेड़
अक्सर लोग अपने घर या गार्डन में आंवला और नींबू का पेड़ लगाते हैं। जबकि वास्तु शास्त्र के अनुसार इन्हे भी शुभ नहीं माना गया है। यदि आपके घर में या फिर घर के बाहर नींबू या आंवले का पेड़ लगा है तो उसे हटा दें, क्योंकि इनके मौजूद रहने से घर में क्लेश बढ़ता है और तनाव की स्थिति निर्मित होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें