फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: शादी में हो रही है देरी तो घर में लगाएं ये पौधा, शीघ्र बनेंगे विवाह के योग

Fri, 26 Aug 2022 01:13 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जल्द विवाह के लिए घर में लगाएं पियोनिया के फूल - फोटो : iStock
Vastu Tips: हरे-भरे पौधे न सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं, बल्कि ये मन को भी सुकून देते हैं। यदि घर में हरे-भरे पौधे लगे हों, तो सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है। वास्तु शास्त्र में भी कुछ पौधों को बेहद शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हरे-भरे पौधे तरक्की, सुख-समृद्धि और खुशहाली के आगमन में सहायक होते हैं। घर में पौधे लगाने से अच्छी सेहत के साथ धन के आगमन का रास्ता भी खुलता है। इसके अलावा घर में कुछ पौधे लगाने से विवाह में आ रही बाधा दूर होती है। इन्हीं में से एक पौधा है पियोनिया। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि शादी नहीं हो पा रही है या किसी कारण से टलती जा रही है, तो घर में पियोनिया के फूल का पौधा लगाना चाहिए। पियोनिया के फूल को फूलों की रानी कहा जाता है। ये फूल सौंदर्य, रोमांस के प्रतीक माने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इस पौधे के बारे में... 
 
विज्ञापन

2 of 5
जल्द विवाह के लिए घर में लगाएं पियोनिया के फूल - फोटो : iStock
आपसी प्रेम के लिए 
वास्तु दोष के कारण घर के सदस्यों के बीच मतभेद होते रहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके भी घर में हर छोटी बड़ी बात वाद विवाद तक पहुंच जाती हैं, तो पियोनिया की पेंटिंग या इसका पौधा घर पर लगाएं। इस पौधे को दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर लगाएं, क्योंकि इस दिशा का संबंध परिवार में रहने वाले लोगों के बीच के संबंध को दर्शाता है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
जल्द विवाह के लिए घर में लगाएं पियोनिया के फूल - फोटो : iStock
विवाह में हो रही है देरी तो करें ये उपाय 
वास्तु के अनुसार, यदि घर में किसी लड़के या फिर लड़की के विवाह में देरी हो रही है, तो ड्राइंग रूम में पियोनिया की पेंटिंग या फिर फूल लगाएं। वहीं जब शादी हो जाए, तो पौधे या पेंटिंग किसी को गिफ्ट कर दें।

4 of 5
जल्द विवाह के लिए घर में लगाएं पियोनिया के फूल - फोटो : iStock
सुखी जीवन के लिए उपाय 
सुखी जीवन के लिए पियोनिया के पौधे को घर में दक्षिण पश्चिम दिशा के कोने में लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से घर में प्रसन्नता का वास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जल्द विवाह के लिए घर में लगाएं पियोनिया के फूल - फोटो : iStock
बगीचे में इस दिशा में लगाएं पियोनिया
इसके अलावा यदि आप बगीचे में पियोनिया का पौधा लगा रहे हैं, तो घर के प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर लगाएं। इससे आपके घर में सकारात्मकता का वास होगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें