फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने पर्स में गलती से भी न रखें ये पांच चीजें, फिर नोटों से भरा रहेगा बटुआ

Tue, 02 Feb 2021 04:25 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वास्तु के अनुसार आपका पर्स - फोटो : सोशल मीडिया
सामान्य रूप से पर्स (वॉलेट) का उपयोग पैसों को रखने के लिए किया जाता है, लेकिन हम अपने पर्स में पैसों के अलावा डेबिट, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आइडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसी अन्य चीजें भी रखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हम अपने पर्स में कुछ ऐसी चीजें रख लेते हैं जिसके कारण वास्तु दोष पैदा होता है। इससे धन बचत होने की बजाय खर्च अधिक होता है। वास्तु के अनुसार पर्स में कुछ विशेष चीजें होने से न केवल धन हानि, बल्कि स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से.. 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गैर जरूरी कागजात
वास्तु के अनुसार, पर्स में पुराने पड़े गैर जरूरी कागजात को रखने से धन नहीं ठहरता है और मां लक्ष्मी को भी ऐसा सामान नहीं भाता है। मां लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद है इसलिए पर्स में कोई भी बेकार के कागजात ना रखें ।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कटे-फटे नोट 
वास्तु के अनुसार पर्स में रखे नोट मां लक्ष्मी का स्वरूप माने जाते हैं। इसलिए अपने पर्स में कटे फटे नोट नहीं रखने चाहिए। ये नोट आपके किसी भी काम में नहीं आएंगे। बेहतर होगा कि आप इन्हें अपने पर्स से दूर रखें। यह आपके पर्स में नकारात्मकता बढ़ाते हैं। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
देवी-देवताओं की तस्वीर 
अक्सर देखने में आता है कि हम अपने पर्स में देवी-देवताओं की तस्वीर रखते हैं। लेकिन वास्तु के नियमानुसार पर्स में ऐसी तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए। हां आप पर्स में भगवान के यंत्र को रख सकते हैं। इससे आपके पर्स में धनागमन बना रहेगा।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मृत व्यक्ति की तस्वीर 
हमारा पर्स मां लक्ष्मी का निवास स्थान माना जाता है। इसमें मृत व्यक्ति की तस्वीर को रखना अशुभ होता है। यदि आप अपने पर्स में किसी मृत व्यक्ति की फोटो को रखे हुए हैं तो उसे तुरंत निकाल दें। पर्स में ऐसी चीजें नकारात्मक को निमंत्रण देती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
उधारी के कागज 
अपने पर्स में हम कई तरह की पर्चियां, रसीद आदि रखते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में कभी भी उधार की पर्चियां या रसीद नहीं रखनी चाहिए। उधार की पर्चियां पर्स में होना अशुभ माना जाता है। इससे उधारी बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इन्हें भी अपने पर्स से रखें दूर 
पुराने बिलों को अपने पर्स में नहीं रखना चाहिए। साथ ही पर्स में भूलकर भी ब्लेड या चाकू ना रखें। वास्तु के नियमानुसार ऐसी चीजें पर्स में होने से धन की समस्या बढ़ती है और जीवन में आर्थिक परेशानी बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें