सामान्य रूप से पर्स (वॉलेट) का उपयोग पैसों को रखने के लिए किया जाता है, लेकिन हम अपने पर्स में पैसों के अलावा डेबिट, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आइडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसी अन्य चीजें भी रखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हम अपने पर्स में कुछ ऐसी चीजें रख लेते हैं जिसके कारण वास्तु दोष पैदा होता है। इससे धन बचत होने की बजाय खर्च अधिक होता है। वास्तु के अनुसार पर्स में कुछ विशेष चीजें होने से न केवल धन हानि, बल्कि स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से..