वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मंदिर बनाने और देवी-देवताओं की मूर्ति लगाने को लेकर भी बहुत सी बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। यदि आप घर में भगवान की तस्वीरें या मूर्ति लगाते समय वास्तु के नियमों का ध्यान नहीं रखते हैं तो आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। भगवान शिव एक ऐसे देव हैं, जिनका स्वरूप सबसे निराला और रहस्यमयी है। भगवान शिव की प्रतिमा या तस्वीर घर में लगाते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक होता है, अन्यथा आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि भगवान शिव की तस्वीर लगाते समय किन बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है।