फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: यदि घर में शिवजी की तस्वीर लगाते वक्त नहीं रखा इन बातों का ध्यान तो उठाना पड़ सकता भारी नुकसान

Wed, 30 Dec 2020 03:11 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
lord shiva
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मंदिर बनाने और देवी-देवताओं की मूर्ति लगाने को लेकर भी बहुत सी बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। यदि आप घर में भगवान की तस्वीरें या मूर्ति लगाते समय वास्तु के नियमों का ध्यान नहीं रखते हैं तो आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। भगवान शिव एक ऐसे देव हैं, जिनका स्वरूप सबसे निराला और रहस्यमयी है। भगवान शिव की प्रतिमा या तस्वीर घर में लगाते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक होता है, अन्यथा आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि भगवान शिव की तस्वीर लगाते समय  किन बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
भगवान शिव - फोटो : Social media
भगवान शिव का तांडव और सौम्य दोनों तरह का स्वरूप है। भगवान शिव की तस्वीर या प्रतिमा को घर में लगाते समय ध्यान रखें कि वे क्रोधित या तांडव मुद्रा में न हो। शिव जी की तांडव मुद्रा विनाश को दर्शाती है। इसलिए नटराज की प्रतिमा या तस्वीर घर में लगाने के मना किया जाता क्योंकि इसमें वे तांडव मुद्रा में रहते हैं। बगवान शिव की हमेशा सौम्य और प्रसन्नचित्त मुद्रा की तस्वीर ही घर में लगानी चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 6
lord shiva
भगवान शिव की प्रतिमा हमेशा उत्तर दिशा में लगाना चाहिए क्योंकि कैलाश पर्वत भी उत्तर दिशा में है। जो भगवान शिव का निवास स्थान है। यदि हो सके तो उत्तर दिशा में भगवान शिव की तस्वीर या प्रतिमा इस तरह से लगाएं कि आते-जाते सबकी नजर उस पर पड़ती रहे।

4 of 6
भगवान शिव - फोटो : Social media
घर में भगवान शिव की ऐसी तस्वीर लगाना बहुत ही शुभ रहता है जिसमें वे अपने पूरे परिवार मां पार्वती, बेटे गणेश और कार्तिक और नंदी जी के साथ विराजमान हो। यह तस्वीर बहुत ही शुभ रहती है। ध्यान रखें कि नंदी के बिना भगवान शिव का परिवार पूरा नहीं माना जाता है। ऐसी तस्वीर घर में लगाने से बच्चे आज्ञाकारी बनते हैं और घर में प्रेम बना रहता है।
विज्ञापन

5 of 6
भगवान शिव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
यदि आप अपने घर में पूजा स्थान से हटकर कहीं पर शिव जी की प्रतिमा या तस्वीर लगाते हैं तो उस स्थान की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। यदि वह स्थान दूषित होता है तो आपको धन के अलावा भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lord shiva
कुछ लोग अपने घर में ऐसी प्रतिमाएं भी लेकर आते हैं जिसमें भगवान शिव खड़ी हुआ मुद्रा में रहते हैं, लेकिन शिव जी की खड़ी हुई मुद्रा की तस्वीर या प्रतिमा अपने घर या कार्य स्थल पर कभी नहीं लगानी चाहिए। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें