हिंसात्मक तस्वीरें घर में नहीं लगानी चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हिंसक पशुओं की तस्वीर
वास्तु के अनुसार कभी भी जंगली जानवर जैसे शेर, चीता आदि हिंसक पशुओं की तस्वीरों को घर में लगाने से बचना चाहिए। खास तौर पर उन तस्वीरो को अपने घर में बिलकुल भी नहीं लगाना चाहिए, जिनमें पशु शिकार कर रहे हो या फिर हिंसक मुद्रा में हो। इस तरह का तस्वीरे घर में लगाने से नकारात्मक उर्जा का संचार होता है। घर के लोगों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव होता है। जिससे एक दूसरे के प्रति द्वेष की भावना बढ़ती है।