फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: परिवार के सदस्यों में हो रहे हैं रोजाना झगड़े, इन वास्तु टिप्स को फॉलो कर फिर से लाएं खुशियां

Sat, 15 Feb 2025 04:39 PM IST
दीक्षा पाठक ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vastu Tips For Home:  वास्तु शास्त्र में गृह क्लेश से बचने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से व्यक्ति के जीवन से गृह क्लेश धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। आइए जानते हैं कि वह कौन से उपाय हैं।
विज्ञापन
1 of 5
इन वास्तु टिप्स को फॉलो कर फिर से लाएं खुशियां - फोटो : Adobe Stock
Vastu shastra Tips: शादी के बाद पति-पत्नी ही एक दूसरे के सुख-दुख के साथी होते हैं। दोनों का रिश्ता काफी प्यार भरा होता है। हालांकि, कई बार इस प्यार भरे रिश्ते में तकरार भी हो जाती है, लेकिन कहते हैं कि जहां प्यार होता है, वही तकरार होती है, लेकिन कई बार यह लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि चिंता का विषय बन जाता है। क्या आपने सोचा है कि इसके पीछे वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र में गृह क्लेश से बचने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से व्यक्ति के जीवन से गृह क्लेश धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। आइए जानते हैं कि वह कौन से उपाय हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इन वास्तु टिप्स को फॉलो कर फिर से लाएं खुशियां - फोटो : Adobe Stock
ईशान कोण को रखें साफ
घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए ईशान कोण को स्वच्छ रखना बेहद जरूरी है। ईशान कोण घर के उत्तर-पूर्व दिशा को माना जाता है। अगर इस दिशा में कूड़ा-करकट या फिर गंदगी है तो इसे तुरंत साफ कर लें। अव्यवस्था से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। इसलिए इस जगह को हमेशा साफ रखें। यही नहीं, आप यहां पर देवी-देवताओं की मूर्ति भी स्थापित कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इन वास्तु टिप्स को फॉलो कर फिर से लाएं खुशियां - फोटो : Adobe stock
सेंधा नमक होगा कारगर
कहा जाता है कि सेंधा नमक घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर देता है। अगर आपके घर में बार-बार और लगातार कलह-क्लेश हो रहा है तो आप भी यह उपाय कर सकते हैं। सेंधा नमक की छोटी-छोटी पोटलियां बनाकर उसे घर के एक-एक कोने में रख दें। इससे परिवार में हो रहे झगड़े कम होंगे और सदस्यों के बीच प्यार बढ़ेगा।

4 of 5
इन वास्तु टिप्स को फॉलो कर फिर से लाएं खुशियां - फोटो : Adobe stock
मुख्य द्वार रखें साफ
घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ रखना चाहिए। कहा जाता है कि घर के मुख्य द्वार से ही सारी ऊर्जाओं का संचार होता है।  इसलिए मुख्य द्वार को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। आप खूबसूरत तोरण लगाकर इसकी सजावट भी कर सकते हैं। घर के मुख्य द्वार को साफ रखने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन वास्तु टिप्स को फॉलो कर फिर से लाएं खुशियां - फोटो : Adobe stock
भगवान की मूर्ति करें स्थापित
घर में भगवान की मूर्ति स्थापित करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यही नहीं, ध्यान देने की बात है कि कभी भी भगवान की मूर्ति को आमने सामने नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न होती है। इसलिए हमेशा भगवान की मूर्ति को घर के मुख की तरफ करके रखना चाहिए।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें